ख़ामेनेई की मौत पर मन रहे थे मातम, अब युद्धविराम पर कश्मीरियों का जश्न, देखें तस्वीरें

Published : Apr 08, 2026, 06:03 PM IST

US-Iran War Latest News : अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर समझौते के ऐलान के बाद भारत के कई शहरों खासकर जम्मू कश्मीर में शिया मुसलमान जश्न मना रहे हैं। साथ उन्होंने दुआ कि यह जंग हमेशा के लिए बंद हो जाए।  

PREV
15

आज 8 अप्रैल 2026 को अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। दोनों ही देशों के बीच 2 सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बनी है। यानि यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बमबारी रोकने की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के बाद पूरे दुनिया भर में खुशियां मनाई जा रही हैं। खासकर भारत में कश्मीर घाटी के सिया समुदाय के मुस्लमानों के चेहरे पर खुशियां साफ दिखाई दे रही हैं।

25

कल तक यही लोग मना रहे थे मातम

बता दें कि यह वही लोग हैं जो कल तक ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर मातम मना रहे थे। लेकिन अब अमेरिका-ईरान सीजफायर पर जश्न मना रहे हैं। शरबत-मिठाईंया बांट रहे हैं और एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी जा रही हैं।

35

ईरान के झंडे लहराते हुए खुशी जाहिर की

कश्मीर घाटी में सैकड़ों शिया मुसलमान महिलाएं अपने घर से निकलकर सड़कों पर आईं और  सीजफायर पर अपनी खुशी ज़ाहिर की।  इन लोगों ने ईरान के झंडे लहराते हुए, ईरान के समर्थन में नारे भी लगाए।

45

इस सीजफायर को ईरान के लिए जीत बता रहे

बता दें कि कश्मीर घाटी के लोगों ने इस सीजफायर को ईरान के लिए जीत करार दिया है। वहीं कुछ लोगों का यह भी उम्मीद है कि यह संघर्ष-विराम भविष्य में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

55

‘अमेरिका और इजरायल को घुटनों पर ला दिया’

इस जंग के बीच मन रहे जश्न में कुछ लोगों का कहना है कि हम ईरान के साथ हैं, ईरानियों ने अमेरिका और इजरायल को घुटनों पर ला दिया। यह जश्न उसी खुशी का है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories