Viral Video Today: 90 साल की दादी ने हाईवे पर 120 की स्पीड से दौड़ाई Maruti Alto

Published : Mar 04, 2026, 02:50 PM IST
Viral Video Today: 90 साल की दादी ने हाईवे पर 120 की स्पीड से दौड़ाई Maruti Alto

सार

जम्मू-कश्मीर की 90 वर्षीय दादी का वीडियो वायरल है, जिसमें वह 120 किमी/घंटा की रफ्तार से ऑल्टो चला रही हैं। उनके पोते द्वारा शेयर वीडियो में उनका आत्मविश्वास और दिलेर अंदाज देखकर लोग हैरान हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

उम्र बस एक नंबर है, ये बात जम्मू-कश्मीर के कठुआ की रहने वाली एक 90 साल की दादी ने साबित कर दी है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वो अपनी मारुति ऑल्टो से हाईवे पर हवा से बातें कर रही हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।

120 की स्पीड पर भी चेहरे पर मुस्कान

कंटेंट क्रिएटर विशाल लिलोत्रा ने अपनी दादी के इस दिलेर अंदाज वाले ड्राइविंग वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में दादी बड़े आराम और कॉन्फिडेंस के साथ स्टीयरिंग संभाले हुए नजर आती हैं। जैसे ही विशाल कैमरा कार के स्पीडोमीटर की तरफ घुमाते हैं, तो कांटा 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के पास पहुंचता दिखता है। इतनी तेज स्पीड के बावजूद दादी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं, बल्कि वो मुस्कुरा रही हैं।

 

 

लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने दादी के कॉन्फिडेंस और ड्राइविंग स्किल की तारीफ की, तो कुछ ने शक जताया कि कहीं ये AI से तो नहीं बनाया गया। लेकिन विशाल ने जो दूसरे वीडियो शेयर किए हैं, उनमें दादी कार चलाती और अपने पोते की स्पोर्ट्स बाइक पर बैठकर राइड का मजा लेती भी दिख रही हैं। वो सिर्फ तेज गाड़ी ही नहीं चलातीं, बल्कि बड़ी सफाई से कार पार्क भी कर लेती हैं।

अब वीडियो के नीचे मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "दादी तो यमराज से भी तेज गाड़ी चला रही हैं।" एक और ने लिखा, "दादी, आपकी उम्र कितनी है? दादी: स्पीडोमीटर में देख ले।" जो भी हो, इस उम्र में भी अपने शौक के लिए समय निकालने और उसे एंजॉय करने वाली ये 'रॉकस्टार' दादी आज हजारों लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ईरान का बड़ा दावा- हिंद महासागर में अमेरिकी जंगी जहाज पर किया मिसाइल हमला
'उम्मीद नहीं थी हम भारत आ पाएंगे', लोगों ने बताया क्या हैं Dubai के ताजा हालात?