J&K Bus Accident: बेकाबू होकर खाई में गिरी बस, 22 की दर्दनाक मौत! देखें VIDEO

Published : Apr 20, 2026, 11:43 AM IST
Udhampur Ramnagar Bus Accident

सार

Udhampur Ramnagar Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटनास्थल पर सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

J&K Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे यात्रियों से भरी एक बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक एक अंधे मोड़ (Blind Curve) पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक कब से कम 22 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 30 घायल हैं। घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग और जवान घायलों को बचाते नजर आ रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस मोड़ काटते समय अचानक अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए सीधे पहाड़ी के नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि पास में ही स्थानीय निवासी और सुरक्षा बल मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

 

 

रेस्क्यू के लिए सेना और पुलिस ने झोंकी ताकत

हादसे की गंभीरता को देखते हुए सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने के इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।

 

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसे 'हृदयविदारक' बताते हुए प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Women Reservation Bill: 78 साल बाद भी महिलाओं को हक नहीं! CM Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
'बस एक बार बचा लो भगवान..' 4 घंटे हवा में चक्कर लगाती रही फ्लाइट, फूट-फूटकर रोती महिला का VIRAL VIDEO