Viral Video: जापान के बाथरूम में ये क्या देख लिया? भारतीय महिला बोली- इतना कौन सोचता है!

Published : Sep 29, 2026, 04:43 PM IST
Japan Public Bathroom Facilities Viral Video

सार

Japanese Bathroom Facilities Viral Video: जापान के पब्लिक बाथरूम में ऐसी क्या खास सुविधाएं हैं, जिन्हें देखकर भारतीय महिला भी हैरान रह गईं? जानिए मेकअप काउंटर से बच्चों की सीट तक। देखें वायरल वीडियो।

Viral Video: जापान अपनी तकनीक और अनुशासन के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन वहां की छोटी-छोटी सुविधाएं भी लोगों को खूब प्रभावित करती हैं। जापान घूमने गई भारतीय महिला अंकिता सहिगल ने जब वहां के पब्लिक बाथरूम देखे तो वह इनकी डिजाइन और सुविधाओं की कायल हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि महिलाओं और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई कई चीजें उन्हें खास लगीं।

मेकअप के लिए अलग जगह, मां के साथ बच्चे के लिए सीट

अंकिता ने अपने वीडियो में जापान के एक महिला बाथरूम की कई सुविधाएं दिखाईं। उन्होंने बताया कि कई वॉशरूम में मेकअप करने के लिए अलग काउंटर दिया गया है। जगह बड़ी हो या छोटी, महिलाओं के इस्तेमाल के लिए ऐसा स्पेस मिलना उन्हें काफी अच्छा लगा। इसके अलावा छोटे बच्चों के साथ बाथरूम आने वाली महिलाओं के लिए भी खास इंतजाम नजर आया। टॉयलेट के पास बच्चों के बैठने के लिए छोटी सीट बनाई गई है, ताकि मां को अपना काम करते समय बच्चे को संभालने की परेशानी कम हो।

ये भी पढ़ें- पहले बहस, फिर बरसने लगे मुक्के... बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर और दो लड़कियों की लड़ाई का VIDEO वायरल

फर्श पर लगी चीज को पहले डायपर चेंजिंग बोर्ड समझीं

वीडियो में अंकिता ने फर्श के पास लगे एक फोल्डिंग बोर्ड का भी जिक्र किया। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह बच्चों का डायपर बदलने के लिए होगा। लेकिन बाद में पता चला कि इस तरह के चेंजिंग बोर्ड का इस्तेमाल कपड़े बदलने के लिए किया जा सकता है।

अगर बाथरूम का फर्श गीला हो या साफ न हो, तो व्यक्ति उस बोर्ड पर खड़े होकर कपड़े बदल सकता है। अंकिता के लिए यह छोटी-सी सुविधा काफी अनोखी थी। उन्होंने कहा कि जापान में सार्वजनिक सुविधाओं को इस्तेमाल करने वाले लोगों की जरूरतों पर इस तरह ध्यान दिया जाना उन्हें भावुक कर देता है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

ये भी पढ़ें- Indian Clients: 'भारतीयों के साथ बिजनेस करना सिरदर्द', चीनी व्यापारी ने बताईं 2 बड़ी वजह

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी की तारीफ

अंकिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कई यूजर्स ने जापान के पब्लिक बाथरूम की सोच और डिजाइन की तारीफ की। किसी ने इसे बेहद सोच-समझकर तैयार की गई सुविधा बताया तो किसी ने कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं दूसरे देशों के सार्वजनिक स्थानों में भी होनी चाहिए।

जापान में सार्वजनिक शौचालयों को लेकर डिजाइन और उपयोगिता पर काफी ध्यान दिया जाता है। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर सुविधाएं विकसित करने की कोशिश इसका अहम हिस्सा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद अब पहुंचा FIR तक, Parvesh Verma केस में नया ट्विस्ट
'BJP के कठपुतली...' कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का CEC ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला, इस्तीफे की मांग