बिहार में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड, कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या, फिर जो किया वह और भी भयावह

Published : Jul 29, 2026, 11:14 PM IST
jehanabad bihar axe murder sister in law killed head hung on tree accused arrested

सार

Bihar Shocking Murder: बिहार के जहानाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नशे के आदी युवक ने कथित तौर पर अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और सिर को घर के सामने पेड़ पर टांग दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पारसबीघा थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में एक युवक ने अपनी ही भाभी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद उसने शव से अलग किया गया सिर घर के सामने पेड़ पर टांग दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खाने में देरी पर हुआ विवाद, भाभी पर कर दिया हमला

मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंशु देवी, पत्नी धर्मेंद्र कुमार, के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय अंशु देवी घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे।

बताया जा रहा है कि आरोपी कुणाल कुमार खेत से लौटकर घर आया और खाना मांगा। आरोप है कि भोजन परोसने में थोड़ी देर होने पर वह गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी उठाकर अपनी भाभी पर हमला कर दिया। हमले में अंशु देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! अब सिर्फ बिजली विभाग पर नहीं रहना होगा निर्भर

हत्या के बाद पेड़ पर टांग दिया सिर, गांव में फैली दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ। आरोप है कि उसने मृतका का कटा हुआ सिर घर के सामने पेड़ पर टांग दिया और वहीं बैठा रहा। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: MP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 25% नहीं, 60% तक खरीदेगी सरकार मूंग

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Success Story: एक रिजेक्शन ने बदल दी जिंदगी! जिस Microsoft ने ठुकराया, अब उसी ने दी करोड़ों की नौकरी
छात्रों पर पैलेट गन चली, महिलाओं को कीलों वाली लाठियों से पीटा गया..5 फोटो दिखा राहुल बोले-भारत के बच्चों को मारा