4 महीने पहले शादी और 5 सेकंड में मौत: पति के साथ क्वलिटी टाइम बिताने आई थी होटल, Watch Video

Published : Oct 26, 2026, 03:08 PM IST
jhansi

सार

Jhansi News : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक होटल के अंदर एक महिला की 5 सेकंड के अंदर मौत हो गई। दुखद बात यह है कि उसकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी, मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था कि वह दुनिया छोड़कर चली गई।

उत्तर प्रदेश, झांसी जिला से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक होटल में कमरे के गेट पर अचानक एक नवविवाहिता महिला जमीन पर गिरी और महज 5 सेकंड के अंदर मौत हो गई। पति ने जब तक उसे गोद में उठाया तब तक उसकी सांसे टूट चुकी थीं। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन युवती के पिता ने बेटी की जान जाने के पीछे चौंकाने वाला सच बताया है। बता दें कि मृतका मुस्कान शादी 4 महीना पहले हुई थी।

गेट पर खड़े खड़े 5 सेकंड में गई मौत

झासी पुलिस की जांच के मुताबिक, मृतका अपने पति नीलेश के साथ होटल पहुंची थी। शनिवार को होटल में कमरा बुक करके रुके थे। अगले दिन चेकआउट की तैयारी कर रहे थे। तभी कमरे के दरवाजे पर खड़ी पत्नी अचानक पीछे की तरफ सिर के बल गिर पड़ी, जिससे उसका सिर फट गया। आनन फानन में पति ने महिला को उठाया और मदद के लिए चिल्लाता रहा। किसी तरह उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुखद बात यह है कि अभी मुस्कान के हाथों की मेंहदी का रंग भी अभी उतरा नहीं था कि वह दुनिया छोड़कर चली गई।

पिता ने लगाए चौकाने वाले आरोप

वहीं इस पूरे मामले में पिता का आरोप है कि पति नीलेश उसे मौसी के घर ले जाने की बात कहकर लाया था, लेकिन होटल लेकर पहुंच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पिता ने 4 महीने पहले धूमधाम से उसे विदा किया था, उसकी मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया।

MP ग्रामीण बैंक में सोसाइटी मैनेजर के पद पर है पति

बता दें कि निलेश मध्य प्रदेश के विदिशा का रहने वाला है। MP ग्रामीण बैंक में सोसाइटी मैनेजर के पद पर तैनात है। दोनों क्वलिटी टाइम बिताने के लिए घर से निकले थे। इसके लिए वह होटल ऋषभ में ठहरे हुए थे। लेकिन मुस्कान के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाकर इस मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Israel Elections 2026: नेतन्याहू सरकार पर क्या है युवाओं की राय? चुनाव से पहले जानें जनता का मूड
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक चक्रवात! 28 अक्टूबर को आएगा तूफान? इन राज्यों में अलर्ट