
Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा आंदोलन उग्र होता जा रहा है। इसी बीच, राज्य की जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झारखंड CID ने सोमवार 10 अगस्त को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड सरकार के साथ बातचीत का छठा दौर रविवार को बेनतीजा रहने के बाद, राज्य में प्रदर्शन कर रहे छात्र सोमवार को रांची में विधानसभा की ओर मार्च करने निकले। वे झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का विरोध कर रहे थे। इस मार्च से पहले रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र सोमवार को बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े।
रांची में जगन्नाथ मंदिर के पास झारखंड विधानसभा जाने वाले रास्ते पर रेजर फेंसिंग (नुकीले तारों की बाड़) लगाई गई और विधानसभा के 750 मीटर के दायरे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई। सोमवार को रांची में ज्यादातर स्कूल बंद हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।