
Jharkhand Student Protest Update: रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन सोमवार 10 अगस्त को भी जारी रहा। प्रदर्शन को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी बात रखी। पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो की हालत बिगड़ती जा रही है। महतो ने इस आंदोलन को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं की आवाज बताया। हालांकि, तमाम स्टूडेंट उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
छात्र नेता देवेन्द्रनाथ महतो ने अपनी तबीयत को लेकर बताया कि उनका ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा है। वहीं, उनका ब्लड शुगर 53 तक गिर गया है। महतो ने कहा कि उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है। मेरा बीपी बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे हो रहा है। हालांकि, मैं मर भी जाऊं तो भी कोई दिक्कत नहीं है। मेरी तबीयत से ज्यादा जरूरी छात्रों का भविष्य है।
JPSC-JSSC रिफॉर्म फोरम के प्रदर्शन को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आगे की रणनीति सरकार के फैसले पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आंदोलन के पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि यह आवाज सिर्फ देवेंद्र नाथ महतो की नहीं है। यह उन लाखों युवाओं की आवाज है, जिनका भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर निर्भर है और जो किताबों के जरिए अपने सपने पूरे करना चाहते हैं। महतो के मुताबिक, आंदोलन को रोकने की कोशिशें की गईं। प्रदर्शन स्थल पर कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग की गई और वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि लाठीचार्ज में कुछ लोग घायल भी हुए।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ कोई नारा नहीं लगाया। उनके मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने किसी तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं की और न ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर सिर्फ तिरंगा झंडा था। महतो ने भर्ती परीक्षाओं की जांच को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब उम्मीदवार नेपाल जैसी जगहों पर बैठकर परीक्षा देते हैं, तो ऐसी जांच पर भरोसा कैसे किया जा सकता है।
रांची सिटी SP पारस राणा ने बताया कि JPSC-JSSC रिफॉर्म फोरम ने विधानसभा का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था। शुरुआत में प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी तरफ से सुरक्षा की पूरी तैयारी की थी। हालांकि, बैरिकेडिंग के तरीके को लेकर आलोचना भी हुई। SP के मुताबिक, भीड़ की स्थिति को देखते हुए आयोजकों ने कई बार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।