
रांची (झारखंड): झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। भूख हड़ताल का आज 16वां दिन है। वहीं 8 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत ज्यादा बिगड गई। डॉक्टरों की देखरेख में स्लाइन के जरिए उनका इलाज किया रहा है। इसी बीच JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो भी छात्रों के समर्थन में रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं।
विधायक जयराम कुमार महतो ने गुरुवार को राज्य सरकार से तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर अधिकारियों ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बात नहीं की तो "कुछ अनहोनी हो जाएगी"। विधायक ने प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे अपील की थी कि तत्काल बातचीत के जरिए इस संकट को टाला जाए।उन्होंने कहा, "मैं राज्य सरकार से अपील करना चाहूंगा और मैंने सीएम से भी कहा है कि जल्द से जल्द बातचीत करें। देवेंद्र नाथ महतो और उनके साथी महेंद्र जी और अन्य की हालत बिगड़ रही है। कृपया बातचीत करें, वरना कुछ अनहोनी हो जाएगी।"
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।