
नई दिल्ली/अयोध्या. सीनियर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने गाजियाबाद पुलिस की FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उपाध्याय ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित गड़बड़ी पर रिपोर्ट की थी। इस पर उनका कहना है कि आरोप है कि उन्हें एक झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। जिससे उनकी पत्रकारिता को दबाया जा सके।
उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि यह FIR मनगढ़ंत आरोपों पर आधारित है और उनकी स्वतंत्र पत्रकारिता के काम की वजह से उन्हें परेशान करने के इरादे से दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उन्हें FIR की कॉपी नहीं दी गई और पुलिस आसपास के दुकानदारों पर उस समय के CCTV फुटेज को डिलीट करने का दबाव बना रही है। उन्होंने FIR को रद्द करने की मांग की है। साथ ही मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा किसी और एजेंसी को सौंप दी जाए।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। इन याचिकाओं में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मामलों में कथित हेराफेरी, फंड गायब होने और अन्य अनियमितताओं की CBI जांच की मांग की गई है।
अभिषेक उपाध्याय कई टीवी चैनलों और अखबार में काम कर चुके हैं। उन्होंने एबीपी न्यूज, टीवी-9, इंडिया न्यूज जैसे संस्थान में काम किया है। इतना ही नहीं उन्हे उनकी बेहतरीन पत्रकारिता और रिपोर्टिंग के लिए प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस दौरान अभिषेक ने ‘इंडिया टीवी’ में कई बड़ी खबरें भी ब्रेक की थीं, जिनमें आजम खान से जुड़ा वक्फ घोटाला भी शामिल है। बता दें कि अभिषेक ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अन्होंने अपने पत्रकारिता फील्ड में करियर की शुरुआत प्रिंट से की थी।सबसे पहले 2003 में हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ से बतौर ट्रेनी रिपोर्टर व सब एडिटर के तौर पर जुड़े थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।