कानपुर की खूनी बहू! अपने ही ससुर की मौत के लिए रची Bollywood जैसी प्लानिंग, ऐसे खुला राज

Published : Sep 08, 2026, 03:49 PM IST

कानपुर के कल्याणपुर में थोक दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बहू शालू ने 6 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची। CCTV फुटेज से शूटरों की एंट्री और पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

PREV
15
जिस CCTV को सुरक्षा के लिए लगाया, वही बना विवाद की वजह

कानपुर के कल्याणपुर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में थोक दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के पीछे किसी बाहरी दुश्मन का हाथ नहीं, बल्कि परिवार के अंदर से ही साजिश रची गई। पुलिस ने मृतक की बहू शालू को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। जांच में सामने आया कि घर में लगे CCTV कैमरों को लेकर शालू अपने ससुर से नाराज थी। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद ने हत्या की साजिश का रास्ता खोल दिया।

25
20 दिन तक चली प्लानिंग, दुकान के कर्मचारी से हुआ संपर्क

पुलिस के अनुसार, हत्या से करीब 20-25 दिन पहले शालू ने विनीत मनोचा की दुकान पर लंबे समय से काम कर रहे विशाल गौतम से संपर्क किया। विशाल करीब 12-13 साल से दुकान पर काम कर रहा था और उसका घर पर भी आना-जाना था। आरोप है कि शालू ने उसे हत्या के बदले छह लाख रुपये देने की बात कही। सौदा दो लाख रुपये पहले और चार लाख रुपये बाद में देने का बताया गया। इसके बाद विशाल ने एक अन्य व्यक्ति को साजिश में शामिल किया और दोनों ने मिलकर वारदात की तैयारी शुरू की।

35
बेटा घर से निकला, 8 मिनट बाद चाबी से पहुंचे शूटर

CCTV फुटेज ने पुलिस की जांच में अहम भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 9:40 बजे विनीत का बेटा सुब्रत अपनी पत्नी शालू और छह वर्षीय बेटे के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में निकला। महज छह मिनट बाद, रात 9:46 बजे दोनों आरोपी चाबी के जरिए फ्लैट नंबर C-104 में दाखिल हो गए। रात 10:58 बजे विनीत घर लौटे। करीब आधे घंटे बाद 11:28 बजे दोनों हमलावर फ्लैट से बाहर निकल गए। पुलिस के अनुसार, घर के अंदर धारदार हथियार से हमला कर विनीत की हत्या की गई।

45
सुबह घर लौटे बेटे ने देखा खून से लथपथ शव

रविवार तड़के करीब 4:30 बजे सुब्रत परिवार के साथ घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंचते ही पिता का खून से लथपथ शव देखकर परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली। संदिग्धों की पहचान के बाद रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों कथित शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शालू को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने हत्या की साजिश स्वीकार की।

55
अब जांच सिर्फ हत्या तक सीमित नहीं, पैसों और नेटवर्क पर भी नजर

विनीत मनोचा अपने बेटे के साथ बिरहाना रोड पर ‘फर्मा ट्रेडर्स’ नाम से थोक दवा कारोबार चलाते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों कथित शूटरों और शालू को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि सुपारी की रकम का लेन-देन कैसे हुआ, साजिश में और कौन लोग शामिल थे और हत्या के पीछे बताए जा रहे CCTV विवाद की पूरी कड़ी क्या थी। इस मामले में पुलिस के दावों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories