नाम शिवम मिश्रा, कार लेम्बॉर्गिनी: आखिर कौन है ये रईसजादा जिसने 6 लोगों को कुचल दिया?

Published : Feb 09, 2026, 02:08 PM IST

Kanpur Lamborghini accident: कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बॉर्गिनी कार ने सड़क पर कहर मचा दिया। रईसी की रफ्तार ने आम लोगों की जान खतरे में डाल दी। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोग घायल हुए, जिनका इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

PREV
15
कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बॉर्गिनी ने कई लोगों को रौंदा

कानपुर की सड़कों पर रविवार दोपहर जो हुआ, उसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या रईसी और रफ्तार कानून से ऊपर हो सकती है। वीआईपी रोड पर दौड़ती एक लग्जरी लैंबोर्गिनी अचानक ‘मौत की रेस’ में बदल गई। तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया, जिसमें छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रेव-3 (VIP रोड) के पास हुआ। काले रंग की दिल्ली नंबर की लैंबोर्गिनी अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार की गति काफी तेज थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे लोगों की ओर जा घुसा।

25
टक्कर इतनी भीषण कि उछल गया बुलेट सवार

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद एक बुलेट सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरा और लैंबोर्गिनी का पहिया बाइक के ऊपर चढ़ गया। पीड़ितों सोनू त्रिपाठी, विशाल और तौफीक ने बताया कि वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कुछ ही पलों में वहां चीख-पुकार मच गई।

35
हादसे के बाद हंगामा, भीड़ से बचाकर निकाला गया चालक

दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने कार चालक को घेर लिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और चालक को भीड़ के चंगुल से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पुलिस ने लैंबोर्गिनी को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पीड़ितों का आरोप है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने ग्वालटोली थाने पहुंचे, तो वहां मौजूद कारोबारी के बाउंसर्स ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। इस आरोप ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

45
कौन हैं शिवम मिश्रा और केके मिश्रा?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार चला रहा युवक शिवम मिश्रा है, जो कानपुर के चर्चित तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा बताया जा रहा है। केके मिश्रा का नाम वर्ष 2024 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई थी। उस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की ज्वेलरी, महंगी घड़ियां और लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन सामने आया था, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा था।

55
पुलिस जांच के दायरे में हादसे के सभी पहलू

फिलहाल घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने ग्वालटोली थाने में लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ चर्चाएं यह भी हैं कि हादसे के समय चालक की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है।

कानपुर की इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या सड़क पर कानून और नियम सभी के लिए समान हैं। लग्जरी कार, रईसी पहचान और रसूख के बीच आम लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल बनकर खड़ी है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories