
, Kapil Sharma house attack : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। बताया जाता है कि बाइक से आए बदमाशों ने दनादन फायर कर मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस-प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसने और किस उद्देशय से कपिल के घर पर यह गोलीबारी की है।
दरअसल, फायरिंग की खबर लगते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान और जिले के एसपी सहित तमाम बड़े अफसर मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। किसी को आने जाने की एंट्री नहीं है। वहीं मीडिया को भी दूर रखा गया है। पुलिस आसपास इलाके में रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
बता दें कि अभी तक घर पर फायरिंग को लेकर कपिल शर्मा का कोई बयान सामने नहीं है। ना ही उनकी तरफ से किसी स्टॉप पर्सन ने इसकी सूचना दी है। पुलिस फिलहाल यह जानकारी जुटा रही है कि वारदात के वक्त घर में कौन कौन मौजूद था। यह भी पताया लगाया जा रहा है कि आखिर कौन कपिल शर्मा का दुश्मन बन गया है जिसने इस घटना को अंजाम दिया। आखिर वह क्या चाहता है। बता दें कि कपिल परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।
अमृतसर में जिस जगह पर कपिल शर्मा का घर वह शहर का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। जहां सिटी के सबसे अमीर और स्टार जैसे लोग रहते हैं। इस एरिया में कई मंत्री और विधायकों के साथ साथ कई बड़े आईएएस और आईपीएस के मकान भी हैं। इसलिए और पुलिस केस में सख्त कार्रवाई में जुटी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।