Karnataka Big News : एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या, दहला देगी कर्नाटक में नरसंहार की कहानी

Published : May 30, 2026, 02:34 PM IST
Karnataka Land Dispute

सार

Karnataka Land Dispute :  कर्नाटक के विजयपुरा में आखिर किस बात पर बहा इतना खून? आखिर किसने और क्यों मिटा दिया एक ही परिवार के 6 लोगों का नामोनिशान? कर्नाटक में क्या हुआ उस रात? रंजिश इतनी गहरी क्या? गदा और हथियारों से हमला, लेकिन इस नरसंहार की असली वजह क्या है?

Karnataka Mass Murder विजयपुरा (कर्नाटक): कर्नाटक के विजयपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार को ज़मीन के झगड़े को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना चडचण पुलिस स्टेशन इलाके में हुई।  यह खूनी संघर्ष निराले और गोलगी परिवारों के बीच हुआ. इस दौरान हथियारों और गदा से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

कौन थे मृतक जिनकों बेरहमी से मारडाला?

  • मारे गए लोगों की पहचान रेवणसिद्धप्पा निराले, डुंडप्पा रेवणसिद्धप्पा निराले, शिवपुत्र रेवणसिद्धप्पा निराले, चंद्रशेखर निराले, शब्बीर नाडाफ और एक अन्य व्यक्ति के तौर पर हुई है। नॉर्थ ज़ोन के इंस्पेक्टर जनरल (IGP) संदीप पाटिल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले में छह लोग मारे गए हैं।
  • आईजीपी ने कहा, "कई लोगों ने मिलकर गदा और दूसरे हथियारों से 6 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।मैंने विजयपुरा जिले के चडचण तालुक के गोविंदपुरा का दौरा किया और घटनास्थल का जायजा लिया है।

किस ने पूरे परिवार को किया खत्म

पाटिल ने बताया कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने कहा, “एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या हुई है. आरोपियों के बारे में जानकारी मिल गई है। हम जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करेंगे और आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे.” उन्होंने यह भी बताया कि शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए विजयपुरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

13 शहर, 30 दिन और ₹10 लाख! अमेरिकी कपल का भारत यात्रा का वो सच जिसने सबको हैरान कर दिया?
हंतावायरस अलर्ट 🚨 क्या फिर महामारी आएगी?