मंदिर में MLA की बेटी ने महिला PSI को जड़ा थप्पड़, FIR...BJP विधायक ने मांगी माफी, जानिए पूरी घटना

Published : Aug 14, 2026, 01:15 PM IST
karnataka mla daughter slaps woman psi temple fir bjp mla surresh gowda

सार

कर्नाटक के मंदिर में MLA की बेटी पर महिला PSI को थप्पड़ मारने और धमकी देने का आरोप लगा है। FIR के बाद BJP MLA ने माफी मांगी, लेकिन जवाबी शिकायत ने मामले में नया ट्विस्ट ला दिया।

Karnataka MLA daughter: कर्नाटक के मांड्या जिले में मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) और बीजेपी विधायक की बेटी के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दर्शन के लिए गर्भगृह में प्रवेश को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि विधायक की बेटी ने PSI को थप्पड़ मार दिया और धमकी भी दी। घटना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। हालांकि, आरोपी पक्ष की ओर से भी जवाबी शिकायत दी गई है।

मंदिर में दर्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद

मामला श्रीरंगपट्टनम तालुक के आरती उक्कडा मंदिर का है। पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे भीम अमावस्या के मौके पर मंदिर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान मांड्या महिला पुलिस स्टेशन की PSI सविता बी ड्यूटी पर तैनात थीं। शिकायत के अनुसार, तुमकुरु ग्रामीण से बीजेपी MLA बी सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या अपने दो बच्चों के साथ मंदिर पहुंचीं। गर्भगृह में दर्शन की अनुमति को लेकर उनकी PSI से बहस हो गई।

आरोप: गाली, थप्पड़ और धमकी तक पहुंचा मामला

  • घटना के बाद क्यातनहल्ली पुलिस स्टेशन में आरोपी ऐश्वर्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है:
  • धारा 132: सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग।
  • धारा 115(2), 352 और 351(2): स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के तहत केस दर्ज।
  • मांड्या के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले में एक नया मोड़ तब आया जब ऐश्वर्या की ओर से भी एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें PSI पर ही बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है।

आरोपी पक्ष की भी शिकायत, कहानी में आया ट्विस्ट

मांड्या के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, ऐश्वर्या की ओर से भी जवाबी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान PSI ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। बीजेपी विधायक बी सुरेश गौड़ा ने अपनी बेटी का पक्ष रखते हुए कहा कि वह बच्चों के साथ दर्शन करने गई थीं। उनका दावा है कि उनकी बेटी को गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि एक सर्कल इंस्पेक्टर को अंदर जाने दिया गया।

MLA बोले- ‘मुझे खेद है’

विधायक ने दावा किया कि उनकी बेटी ने खुद को MLA की बेटी बताया, जिसके बाद कथित तौर पर PSI की ओर से भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और बहस बढ़ गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी द्वारा PSI को थप्पड़ मारने का वीडियो नहीं देखा है। इसके बावजूद बेटी के कथित व्यवहार पर विधायक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मैं माफी मांगता हूं। मुझे इसके लिए खेद है।” अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में सामने आने वाले CCTV फुटेज और अन्य सबूतों से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि मंदिर में विवाद आखिर किस तरह मारपीट तक पहुंचा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bengaluru New Rules: कार-SUV वालों के लिए बड़ा झटका, पार्किंग पर देना होगा ₹25,000
‘दूसरी आजादी’ का आह्वान! Sonam Wangchuk ने फिर भरी हुंकार और नेताओं के चुनाव पर क्या उठाया सवाल