राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा

Published : Jun 21, 2026, 05:56 PM IST
Ram Temple Donations

सार

Ayodhya Ram Mandir Donations controversy :राम मंदिर चंदे में के मामले में अरविंद केजरीवाल ने यूपी सरकर पर हमला करते हुए कहा- अब तक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई और FIR दर्ज क्यों नहीं की गई।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अयोघ्या के राम मंदिर चंदा विवाद पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चंदे में बड़े पैमाने पर चोरी के आरोपों के बावजूद कोई FIR दर्ज न होने पर हैरानी जताई और कहा कि अगर इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है।

‘’इस पाप में कितने लोग शामिल''

• केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट में कहा, "राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई। सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा ज़रूरी है।"
• इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज में, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मंदिर में दान किए गए कैश और कीमती सामान की चोरी हुई है।

200 करोड़ कैश और हीरे-जेवरात चोरी

• केजरीवाल ने कहा, "अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपये का दान चोरी हो गया है। कहा जा रहा है कि करीब 200 करोड़ रुपये कैश और हीरे-जेवरात के कई डिब्बे चोरी हुए हैं। और एक भी FIR दर्ज नहीं हुई है। न यूपी पुलिस ने FIR की, न ED ने और न ही CBI ने कोई FIR की।"
• उन्होंने आगे कहा, "केंद्र और यूपी, दोनों जगह इनकी सरकारें हैं। कोई छापेमारी नहीं, कोई गिरफ्तारी नहीं। कहते हैं कि इसमें बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। अगर कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है। आपकी राय में किसे बचाना ज़्यादा ज़रूरी है? सरकार को या करोड़ों लोगों की आस्था को?"

सीएम योगी बोले- दोषी कोई हो छोड़ा नहीं जाएगा

केजरीवाल की ये टिप्पणियां राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े आरोपों की चल रही जांच के बीच आई हैं। शनिवार को, हनुमान गढ़ी के मुख्य पुजारी महंत संजय दास ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बनाई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) पर भरोसा जताया था। उन्होंने कहा था कि जांच से सच्चाई सामने आएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

महंत शशिकांत दास ने भी लोगों से धैर्य रखने और SIT जांच के नतीजों का इंतजार करने की अपील की। इस बीच, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से पहले जुड़े रहे रिटायर्ड इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने कथित तौर पर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगाए हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

NEET परीक्षा के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने लिया ऐसा फैसला, हर तरफ हो रही चर्चा
NEET Exam: छात्रों को जाम से बचाने के लिए PM मोदी ने रोकी अपनी फ्लाइट, एयरपोर्ट पर किया इंतजार