केरल में सांपों का आतंक: 10 दिन में 7 मौत, जानें क्यों घरों में घुस रहे हैं जहरीले सांप?

Published : May 01, 2026, 05:13 PM IST
केरल में सांपों का आतंक: 10 दिन में 7 मौत, जानें क्यों घरों में घुस रहे हैं जहरीले सांप?

सार

केरल में भीषण गर्मी से बचने के लिए सांप घरों में घुस रहे हैं। पिछले 10 दिनों में सांप काटने की 60 घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और घर में ठंडी जगहों की जांच करने की सलाह दी है।

तिरुवनंतपुरम। केरल में इन दिनों लोग सांपों के खौफ में जी रहे हैं। यहां पिछले 10 दिनों में सांप काटने की 60 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 7 लोगों की जान चली गई। आखिर केरल में अचानक सांपों का यह कहर क्यों बरपा है? भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं, सांप भी परेशान हैं। गर्मी और धूप से बचने के लिए सांप ठंडी जगहों की तलाश में घरों में घुस रहे हैं। वे बिस्तर के नीचे, तकियों में, और बाथरूम जैसी जगहों पर छिप रहे हैं। अप्रैल और मई के महीने में सांप काटने के मामले वैसे भी बढ़ जाते हैं, और इस बार केरल इस समस्या से बुरी तरह जूझ रहा है।

10 दिन में 7 लोगों की गई जान

20 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम में 8 साल के दीक्षाल दिलीप की सांप के काटने से मौत हो गई। सांप घर में बिस्तर के नीचे छिपा हुआ था और उसने दो बच्चों को काट लिया था। उसी दिन, किलिमानूर इलाके में 75 साल की सुधर्मा की भी सांप काटने से जान चली गई। 22 अप्रैल को त्रिशूर जिले में 8 साल के अल्जो सिल्डो और अनूश नाम के एक और लड़के की मौत हो गई। जब घर की तलाशी ली गई, तो वहां 5 सांप मिले। इसके अलावा, अलप्पुझा जिले में 42 साल की सलीना और 65 साल की इंदिरा रघु, कन्नूर जिले में 70 साल की नफीसा, और इडुक्की जिले में 75 साल की विशालाक्षी की भी सांप काटने से मौत हुई है।

एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

सांपों के जानकारों ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि तेज गर्मी और बढ़ता तापमान सांपों को ठंडी जगह खोजने पर मजबूर कर रहा है। इस मौसम में उन्हें खाने की भी कमी हो जाती है, इसलिए वे शिकार की तलाश में भी घरों में घुस आते हैं। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि लोग घरों में बिस्तर, तकिए, और टॉयलेट जैसी सभी जगहों को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Harbhajan Singh की Security हटाना पड़ गया भारी, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से क्या पूछा सवाल?
LPG Price Hike: 'गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल की बारी', सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर फोड़ा बम!