18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

Published : Mar 20, 2026, 11:22 AM IST
18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

सार

केरल में आबकारी विभाग ने 37.229 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ 2 लोगों को पकड़ा है। इनमें एक 18 वर्षीय लड़की और 24 वर्षीय लड़का शामिल है। ये आरोपी कॉलेज के छात्रों को ड्रग्स बेचने की फिराक में थे।

आबकारी विभाग यानी एक्साइज डिपार्टमेंट ने एक बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने एक 18 साल की लड़की और 24 साल के लड़के को 37.229 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। ये लोग इस ड्रग्स को कॉलेज स्टूडेंट्स को बेचने वाले थे। यह मामला केरल के कोथमंगलम का है। पकड़ी गई लड़की की पहचान पीरुमेडु के एलाप्पारा हेलीबेरिया की रहने वाली रिसाना फातिमा (18) के तौर पर हुई है। वहीं, लड़के का नाम कोथमंगलम के इरमल्लूर का रहने वाला अनंतु प्रसाद (24) है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कॉलेज में एडमिशन लिया, फिर बन गई ड्रग्स पेडलर

केरल में विधानसभा चुनाव के चलते एक्साइज डिपार्टमेंट एक स्पेशल ड्राइव चला रहा है। इसी दौरान कोथमंगलम टाउन में एक्साइज रेंज इंस्पेक्टर प्रमोद एम.पी. और उनकी टीम चेकिंग कर रही थी, तभी ये दोनों पकड़े गए। अधिकारियों ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल ड्रग्स के धंधे में होता था। एक्साइज डिपार्टमेंट ने बताया कि इडुक्की की रहने वाली रिसाना, कोथमंगलम के एक प्राइवेट प्रोफेशनल कॉलेज में पढ़ने आई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में उसने पढ़ाई छोड़ दी और ड्रग्स बेचने के धंधे में उतर गई।

महंगे होटल में रहकर करते थे ड्रग्स की सप्लाई

आरोपी एक महंगे होटल के कमरों में रुककर ड्रग्स की डील करते थे। इन कमरों का एक दिन का किराया करीब 3,000 रुपये था। फिलहाल, दोनों को कोथमंगलम ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

लखनऊ: दवा के बहाने ले गया, सुबह गोमती में मिली लाश, मौसी बोली- मेरे पति ने ही...
मार्च में तूफानी मौसम! लखनऊ में अचानक बारिश और तेज हवाएं, 24 घंटे का अलर्ट