Women Reservation Bill: अखिलेश-राहुल को केशव मौर्य की दो टूक, विरोध किया तो भुगतना पड़ेगा!

Published : Nov 28, 2026, 12:28 PM IST
Women Reservation Bill

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अनुसार, परिसीमन के बाद यूपी में लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 120 और विधानसभा सीटें 605 हो सकती हैं। इसमें 33% आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने विपक्ष से इसका समर्थन करने की अपील की।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर नया सियासी घमासान शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील की। केशव मौर्य ने दावा किया कि प्रस्तावित बदलावों के तहत उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सीटें 80 से बढ़कर 120 और विधानसभा की सीटें 403 से बढ़कर करीब 605 हो सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। विपक्ष के बहुमत नहीं होने और इसे चुनावी स्टंट बताने वाले आरोपों पर भी केशव मौर्य ने जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि विरोध के बावजूद बिल पास हो जाएगा। आखिर महिला आरक्षण और परिसीमन पर यूपी की राजनीति में इतना विवाद क्यों है? देखिए पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Groom Death: शादी के अगले दिन रिसेप्शन में दूल्हे की मौत, मंच पर अचानक क्या हुआ?
सुप्रिया सुले कितनी पढ़ी-लिखी, कितनी संपत्ति की मालकिन? मोदी सरकार से मिलने वाला है बड़ा तोहफा!