
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात हुए दर्दनाक हादसे के दो वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में पंडाल के अंदर और बाहर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। एक वीडियो में मची भगदड़ में देख सकते हैं सड़क पर भीड़ के बीच लाशें पड़ी हैं, और लोग रोते-बिलखते अपनों को खोजते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में कफन में लिपटे शव रखे हुए हैं। जहां लोगों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं। बता दें कि इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए हैं।
27 सेकेंड के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के दौरान बड़ी संख्या में लोग तेजी से दुर्गा पूजा पंडाल की ओर बढ़ रहे हैं। लोग एक-दूसरे के पीछे दौड़ते हुए पंडाल में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान भीड़ काफी ज्यादा नजर आ रही है।
हालांकि, सामने आए वीडियो से भगदड़ की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और भीड़ अचानक बेकाबू कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
पंडाल के अंदर का दूसरा वीडियो भीड़ की गंभीर स्थिति दिखाता है। इसमें संकरे रास्ते पर बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को हिलने-डुलने तक की जगह नहीं मिल रही थी।
वीडियो में महिलाएं और बच्चे मदद के लिए चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। भीड़ के दबाव के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। इस घटना ने पूजा पंडालों में भीड़ को संभालने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस दर्दनाक भगदड़ में 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों में से पांच मरीजों को ICU में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घायलों के इलाज और घटना की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है।
कोलकाता पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस घटना के कारणों और सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पंडाल में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था थी या नहीं और हादसे के लिए किसकी जिम्मेदारी बनती है।
Kolkata Stampede-
19 dead (mostly women/children),
25 injured (1 critical) due to stampede at Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal, North Kolkata.
Heavy rain, narrow exits, crowd surge caused crush; CM confirmed; organisers detained, probe ordered. https://t.co/BmngpygU3F
— Dear People (@IndianInIsrael) October 17, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।