Kolkata Police Action: पिता-पुत्र को नग्न घुमाने वालों का भी निकला जुलूस! बेहला कांड में बड़ा एक्शन

Published : Oct 28, 2026, 02:57 PM IST
kolkata sarsuna case naked parade allegation police take accused to spot half pants

सार

Kolkata Sarsuna Case में 17 वर्षीय किशोर, उसके पिता और दोस्त को नग्न घुमाने का आरोप है। पुलिस तीन आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई। बंदूक से धमकी, मारपीट और सार्वजनिक अपमान के मामले की जांच जारी है।

Kolkata Crime News: कोलकाता के बेहला इलाके से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग लड़के और उसके पिता को सबके सामने नग्न करके घुमाया गया था। इस जघन्य मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपियों-यानी लड़की के पिता, मामा और बड़े भाई-को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस इन सभी आरोपियों को उसी घटनास्थल यानी सरसुना के 'खुदीराम पल्ली' लेकर पहु पहुँची, जहाँ इन्होंने पीड़ितों को बेइज्जती का शिकार बनाया था। यहाँ आरोपियों को कमर में रस्सी बांधकर, बिना शर्ट और नंगे पैर उसी रास्ते पर चलाया गया। आइए जानते हैं इस चौंकाने वाले मामले की पूरी दास्तान:

Behala Crime News: क्या है पूरा मामला और कैसे हुआ खुलासा?

  • प्रेमिका से मिलने गया था किशोर: यह पूरी घटना रविवार शाम की है, जब 17 साल का एक किशोर अपने दोस्त के साथ सरसुना इलाके में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।
  • परिवार वालों ने पकड़ा: दोनों को साथ देख लड़की के मामा के एक दोस्त ने इसके बारे में लड़की के परिजनों को बता दिया। इसके बाद लड़की के पिता और मामा मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कों को एक घर में बंधक बना लिया।
  • पिता को भी बुलाया: आरोपियों ने फोन करके किशोर के पिता को भी मौके पर बुला लिया और फिर तीनों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

Kolkata Shocker: बंदूक की नोक पर पिता-पुत्र को नग्न कर घुमाने की खौफनाक साजिश

  • जान से मारने की धमकी: रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के मामा ने एक बंदूक निकालकर किशोर के पिता से कहा कि या तो वे अपने बेटे को गोली मार दें, या खुद नग्न होकर सड़कों पर घूमें।
  • 50 मीटर तक चलाया गया: जान बचाने के खौफ से पीड़ितों को बेबस होकर बिना कपड़ों के गली में करीब 50 मीटर तक चलना पड़ा। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे।
  • कांच की बोतलों से हमला: आरोप है कि पीड़ितों को कांच की बोतलों से पीटा गया और बीच-बचाव करने आई किशोर की मां के साथ भी मारपीट की गई।

Police Action in Kolkata: पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

वायरल वीडियो और पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद हरकत में आई कोलकाता पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। मंगलवार को पुलिस ने जब आरोपियों को उसी इलाके में बिना शर्ट के चलाया, तो स्थानीय लोगों ने इसे कानून का कड़ा संदेश बताया। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की गहराई से जाँच कर रही है, जिसमें बंदूक के इस्तेमाल और अन्य पहलुओं की भी तस्दीक की जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jet Ski Stunt: मौत को खुला चैलेंज! उफनती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स, फिर जो हुआ…
Periods Awareness: पीरियड में कभी ज्यादा तो कभी कम खून क्यों आता है?