Kolkata Stampede: बिखरे जूते-चप्पल, अपनों को CPR देते लोग...कोलकाता हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO

Published : Oct 18, 2026, 12:03 AM IST
Kolkata Stampede

सार

Kolkata Stampede Video: कोलकाता पंडाल में मची भगदड़ का खौफनाक वीडियो सामने आया है। सड़क पर बिखरे जूते-चप्पल और अपनों को CPR देते लोग हादसे की भयावहता बयां कर रहे हैं।

Kolkata Stampede News: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हुआ। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार, 17 अक्टूबर की शाम भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में अब तक कम से कम 17 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सड़क पर जूते-चप्पल और दूसरे सामान बिखरे नजर आए। सामने आए वीडियो में लोग अपने करीबियों को CPR देते और उनकी जान बचाने की कोशिश करते दिखे।

हादसा कब और कैसे हुआ?

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 7:40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र के सरदा पार्क (चोरबागान) दुर्गा पूजा पंडाल के निकास गेट पर हुई। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग वहां जमा थे। हादसे के बाद पुलिस, दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचे। घायलों को निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। पूजा आयोजकों ने भी लोगों की मदद की। पुलिस ने हादसे के बाद पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया।

बिखरे हुए जूते-चप्पलों का ढेर

हादसे के बाद लोग अपनों को भीड़ में ढूंढते नजर आए। पंडाल के बाहर और सड़क पर दूर-दूर तक सिर्फ बिखरे हुए जूते और चप्पलों का ढेर ही दिखाई पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडाल के एंट्री और एग्जिट गेट काफी संकरे थे। जब अचानक भीड़ का भारी दबाव बढ़ा और लोगों का दम घुटने लगा, तो लोग बदहवास होकर बाहर की तरफ भागे।

बीच सड़क पर अपनों को CPR देते लोग

इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में भारी भीड़ के दबाव में बेहोश हुए कई लोग सड़क पर बेसुध पड़े हुए नजर आ रहे हैं। बदहवास परिजन मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले ही, बीच सड़क पर अपनों की छाती दबाकर (CPR देकर) उनकी सांसें लौटाने की जद्दोजहद करते दिख रहे हैं। बारिश की वजह से कुछ लोग छाते लेकर भी घायलों को भीगने से बचा रहे हैं।

चश्मदीदों ने बताया खौफनाक मंजर

एक चश्मदीद के मुताबिक, भारी भीड़ के बीच कई लोग बेहोश हो गए। कुछ लोगों को बाइक से वहां से ले जाया गया। एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि पंडाल के अंदर आने और बाहर जाने के रास्ते संकरे थे। इलाके में रोशनी की भी कमी थी। उसने बताया कि उसकी बेटी और पोती को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘खूबसूरत औरत हो तो सामने आ जाओ’, सलमान खान ने किससे कही थी ये बात?
Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़, 17 मौत, देखें हादसे का VIDEO