Kuldeep Yadav wedding : 20 हजार की 1 थाली तो 40 हजार की शैम्पेन, देखिए कुलदीप की शादी का मेन्यू

Published : Mar 14, 2026, 07:16 PM IST

Kuldeep Yadav Wedding : क्रिकेटर कुलदीप यादव दूल्हा बने हैं, तो उनकी दुल्हन बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा हैं। यह एकदम लग्जरी शादी है। जिसमें मेहमानों के ठहरने से लेकर डेकोरेशन, खाने और सुरक्षा तक हर चीज पर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं।

PREV
15

क्या है कुलदीप यादव की शादी का बजट?

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव आज उत्तराखंड के मैसूर में अपनी दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी करने जा रहे हैं। कुछ देर बाद ही उत्तराखंड के मैसूर की आईटीसी सेवॉय होटल से बारात निकलने वाली है। बता दें कि इस हाईप्रोफाइल वेडिंग की पिछले तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं। आइए जानते हैं कि इस शादी की थीम से लेकर बजट तक क्या है। इस विवाह में आखिर कितना पैसा खर्च हो रहा है।

25

शादी का बजट करीब 2 करोड़

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुलदीप यादव की शादी की थीम राजपूताना थीम पर आयोजित है। बताया जा रहा है कि इस भव्य समारोह में मेहमानों के ठहरने से लेकर डेकोरेशन, खाने और सुरक्षा तक हर चीज पर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कुल मिलकर इस शादी का बजट करीब 2 करोड़ के आसपास रखा गया है।

35

कोलकाता से मंगाए गए स्पेशल फूल

बता दें कि सेवॉय होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंडप कोलकाता से मंगाए गए स्पेशल फूलों लगाए गए हैं। इतना ही नहीं बारात के लिए स्पेशल विंटेज कार दूसरे स्टेट से मंगवाई गई है। जिसमें कुलदीप यादव दूल्हे के रूप में बारात लेकर निकलेंगे। वहीं अगर शादी की शान बैंड-बाजे की बात करें तो यह दिल्ली से बुलाए गए हैं। जिनकी ताल पर कुछ देर बाद बारात लगाई जाएगी।

45

20 हजार की थाली तो 40 हजार की है शैम्पेन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हल्दी समारोह में मेहमानों के लिए खास तरह का लंच तैयार किया गया था। बताया जाता है कि इस में लंच में एक थाली की कीमत करीब 20 हजार रुपए के आसपास थी। वहीं इस वेडिंग में देश-विदेश की डिसेज शामिल हैं। इतना ही नहीं इस शादी में 40 हजार रुपए की डॉम पेरिग्नॉन शैम्पेन और 35 हजार रुपए तक की सिंगल माल्ट स्कॉच रखी गई हैं। शादी के लिए प्लैटिनम और गोल्ड मेन्यू तैयार किए गए हैं, वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं। प्रीमियम सलाद, सूप, स्नैक्स और मुख्य व्यंजन तक मेन्यू में शामिल हैं।

55

कुलदीप यादव की शादी में मेहमानों की लिस्ट

इस भव्य शादी में अगर हम बात मेहमानों की करें तो कई बड़े राजनेता से लेकर कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल जो हो रहे हैं। जिसमें क्रिकेटर सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह मंगेतर प्रिया सरोज, गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी पत्नी के साथ पहुंच चुके हैं। वहीं बताया जा रहा है कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ नीतिश राणा, मोहित शर्मा, जीतेश शर्मा, रविंद्र जड़ेजा और आरपी सिंह भी शामिल होंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories