Kuldeep Vanshika Wedding Reception : 17 मार्च को लखनऊ के होटल 'द सेंट्रम' में कुलदीप यादव-वंशिका चड्डा की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें सीएम योगी से लेकर महेंद्र सिंह धोनी-विराट कोहली से लेकर ICC चेयरमैन जय शाह शामिल होंगे।
भारतीय टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव की 14 मार्च को मसूरी के लग्जरी होटल सेवॉय में शाही शादी की। वह अपनी दोस्त वंशिका चड्डा को दुल्हन बनाकर अपने घर कानपुर लेकर भी आ गए हैं। अब चर्चा है उनके ग्रैंड रिसेप्शन की। जो 17 मार्च को लखनऊ के 5 स्टार होटल 'द सेंट्रम' में होगा। जिसकी खास तैयारियां स्टाफ एक सप्ताह से कर रहा है। क्योंकि यह भोज बेहद ही भव्य होने वाला है। जिसें कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
26
कुलदीप यादव के रिसेप्शन यह दिग्गज होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुलदीप यादव के रिसेप्शन में होटल स्टाप करीब 800 गेस्ट की तैयारियां कर रहा है। जिसमें परिवार-खास रिश्तेदार, दोस्त के अलावा, सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई राजनेता शामिल होंगे। वहीं खेल जगत से एमएस धोनी-रोहित शर्मा से लेकर ICC चेयरमैन जय शाह भी शामिल होंगे। वहीं कई बिजनेसमैन भी शिरकत कर सकते हैं।
36
5 हजार रुपए की एक थाली
मिली जानकारी के मुताबिक, इस रिसेप्शन में एक गेस्ट की एक खाने की प्लेट का खर्चा करीब 5 हजार रुपए है। जिसमें दिश-विदेश की 50 से ज्यादा शाही डिशेज रहेंगी। डिनर का पूरा इंतजाम बुफे सिस्टम पर आधारित होगा। बताया जा रहा है कि इन डिशेस के साथ-साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि कुलदीप यादव के इस फंक्शन के लिए होटल के सबसे बड़े और शानदार वेन्यू का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बता दें कि कुलदीप यादव के इस ग्रैंड रिसेप्शन में VVIP गेस्ट के ठहरने के लिए 'द सेंट्रम' होटल में एग्जीक्यूटिव रूम बुक किए गए हैं, जिनका एक दिन-रात का किराया करीब 30,000 रुपए है। वहीं इससे बड़ी हस्तियों के लिए होटल में स्पेशल विला और सुइट बुक किए गए हैं, जिनका किराया 45,000 रुपए है। यानि एक गेस्ट के रुकने का चार्ज एक आम आदमी की सैलरी से कहीं ज्यादा है।
56
'द सेंट्रम' होटल की खासियत
सेंट्रम होटल लखनऊ की सबसे शानदार और लग्जरी होटल्स में से एक है। जो एक प्रीमियम 5-स्टार होटल है। यह अपनी शाही मेहमाननवाजी, खूबसूरत सजावट और शांत पारिवारिक माहौल के लिए जाना जाता है। जिसमें सारी सुविधाएं-जैसे आउटडोर स्विमिंग पूल, स्पा, फिटनेस सेंटर और टेबल टेनिस जैसे इनडोर गेम्स हैं।
66
'द सेंट्रम' में जनरल एक रात का किराया
वहीं अगर हम बिना-शादी के आने जाने वाले गेस्ट के लिए इस होटल के किराए के बारे में बात करें तो इसका किराया भी काफी हाई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
डीलक्स रूम: ₹11,500 प्रति रात (दो लोगों के लिए, बिना भोजन)
ब्रेकफास्ट समेत: ₹12,500
प्रीमियम रूम: ₹12,500 प्रति रात (दो लोगों के लिए)
जूनियर सुइट: ₹20,500 (भोजन अलग से)
सेंट्रम विला: ₹40,500 प्रति रात (सिर्फ दो लोगों के लिए)
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।