lateef Kill...Kill: इधर लतीफ शूट...उधर डांस करते जवान, देखिए जश्न का वीडियो

Published : Nov 18, 2026, 03:37 PM IST
kulgam encounter let commander lateef bhat jashn se encounter tak video

सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 11 नवंबर को CRPF के नाके पर हुए हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मोहम्मद लतीफ भट बुधवार को मुठभेड़ में मारा गया। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों ने जश्न मनाया। डांस किया और ओपन जीप में चिल्लाते हुए बोले-लतीफ किल...

जम्मू-कश्मीर में आतंकी कमांडर लतीफ भट्ट के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों के जवानों का जश्न चर्चा में है। लतीफ के एनकाउंटर के बाद जवानों ने डांस कर अपनी खुशी जाहिर की। इस जश्न का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवान खुशी मनाते नजर आ रहे हैं।

11 नवंबर के हमले का था मास्टरमाइंड

  • लतीफ भट पर 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF के नाके पर हुए हमले का मास्टरमाइंड होने का आरोप था। इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे। बुधवार तड़के कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया। वह एक मस्जिद में छिपा हुआ था।
  • सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल कर उसे सरेंडर करने के लिए समझाया। अधिकारियों ने कहा कि जिंदगी अभी बाकी है, हम तुम्हारे साथ हैं। लेकिन लतीफ ने इनकार करते हुए कहा कि 'मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है।' इसके बाद करीब 2:45 बजे उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
  • एनकाउंटर के बाद जवानों ने अपनी सफलता का जश्न मनाया। CRPF के DG ने भी जवानों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर खास संदेश लिखा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

शरद कपूर के लिए मसीहा बने बॉलीवुड के ये एक्टर, किसी ने संभाला इलाज तो किसी ने थमाया लाखों का चेक
'टीपू इज बैक'... JCB से स्वागत, घोड़े से साइकिल तक का नजारा; गोरखपुर में अखिलेश की गजब एंट्री