Kuno National Park में फिर गूंजी खुशियां, भारत में जन्मी चीता KJP21 ने दिए 5 नन्हे शावक

Published : Oct 06, 2026, 12:17 PM IST
kuno national park project

सार

कुनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने 5 शावकों को जन्म दिया है, जिनका पिता बोत्सवाना का नर चीता है। अब देश में चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है। यह प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता है।

भोपाल: भारत के महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट चीता' को एक और बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में सोमवार को भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इन नए मेहमानों के आने से देश में चीतों की कुल संख्या अब 60 हो गई है। सबसे गर्व की बात यह है कि इनमें से 41 चीतों का जन्म भारतीय धरती पर ही हुआ है।

भारत में जन्मी चीता बनी मां

श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क में इन 5 शावकों का जन्म हुआ है। खास बात यह है कि इन शावकों का पिता बोत्सवाना से लाया गया एक नर चीता है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इस खबर पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, '5 स्वस्थ शावकों का जन्म बेहद खुशी की बात है।' सीएम ने देश में चीतों की आबादी बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को बधाई दी।

मादा चीता KJP21 अभी 32 महीने की है। 'मुखी' और 'KGP12' के बाद, वह भारत में जन्मी तीसरी ऐसी मादा चीता बन गई है जिसने शावकों को जन्म दिया है। इन नए शावकों का पिता बोत्सवाना मूल का है, जिससे भारत में बढ़ रहे चीतों के कुनबे को एक नई जेनेटिक डायवर्सिटी (आनुवंशिक विविधता) मिलेगी। बोत्सवाना के इस नर चीते के शामिल होने से भारतीय धरती पर चीतों की नस्ल और मजबूत होगी और एक स्वस्थ पीढ़ी आगे बढ़ेगी।

केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस शानदार खबर को शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि भारतीय धरती पर जन्मी चीता का नई पीढ़ी को जन्म देना, चीता पुनर्वास योजना की एक बहुत बड़ी सफलता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक पल को मुमकिन बनाने वाले पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और पार्क मैनेजमेंट की कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की और नए शावकों का स्वागत किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस खुशखबरी को साझा किया और प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देश और मध्य प्रदेश दोनों के लिए बहुत गर्व का पल है। भारत में चीतों की आबादी को फिर से बसाने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में यह एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Form 6 पर मचा घमासान! Abhijeet Dipke ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
जिस China को Clean समझते थे, वहां दिखा कुछ और ही नजारा! भारतीय युवक का Video Viral