
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी इतनी बेरहम निकली की उसने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। वह भी इतनी क्रूरता से कि धारदार हथियार निकाला और सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक चीर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
दरअसल, यह दर्दनाक घटना शनिवार शाम की है। जहां विमला नाम की महिला ने अपने पति राजेश कुमार की हत्या कर दी। इसके हथियार से पति के पेट से सारी आंते निकाल लीं। इसके बाद सारी आंतें निकालकर प्लास्टिक की बोरी में भरकर रख दीं। वारदात के वक्त महिला का मकान मालिक आ गया। जैसे ही उसे देखा तो वह डार के कारण छत से कूद गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उससे पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि मृतक राजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास मकान में पत्नी विमला देवी के साथ किराए पर रहता था। वह वहां पर आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था। दोनों की शादी को कई साल हो चुके थे। लेकिन कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था। घटना के वक्त भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
मकान मालिक ने बताया कि आरोपी महिला झांड़-फूंक करती थी। वह तंत्र-मंत्र भी जानती थी। हो सकता है कि संतान की चाहत में वो काला जादू भी करने लगी थी। हालांकि पति की हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ तो पता चला कि शरीर से लीवर का एक हिस्सा और एक किडनी गायब थी। मृतक के पेट पर 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा चीरा लगा हुआ था। चीरे से आंतें बाहर निकली हुई थीं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।