बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

Published : Jul 22, 2026, 04:07 PM IST
kushinagar groom arrested before wedding girlfriend police bail nikah

सार

Kushinagar Wedding News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बारात पहुंचते ही दूल्हे की पूर्व प्रेमिका पुलिस लेकर मैरिज हॉल पहुंच गई। शिकायत पर दूल्हे को हिरासत में लिया गया, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह वापस लौटा और दुल्हन से निकाह कर लिया।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक शादी समारोह उस समय अचानक चर्चा का विषय बन गया, जब बारात के पहुंचते ही दूल्हे की पूर्व प्रेमिका पुलिस के साथ मैरिज हॉल पहुंच गई। शिकायत के आधार पर पुलिस दूल्हे को पूछताछ के लिए थाने ले गई और बाद में उसका चालान भी किया। दूसरी ओर, दुल्हन और उसका परिवार घंटों तक इंतजार करता रहा। हालांकि, जमानत मिलने के बाद दूल्हा सीधे मैरिज हॉल लौटा और देर शाम दोनों का निकाह संपन्न हुआ।

बारात पहुंचते ही पुलिस की एंट्री, पूर्व प्रेमिका ने लगाया धोखा देने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी आरिफ की शादी कुशीनगर के खड्डा कस्बे की एक युवती से तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बारात मैरिज हॉल पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरिफ की पूर्व प्रेमिका भी पुलिस के साथ वहां पहुंच गई। युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वह लंबे समय तक आरिफ के साथ रिश्ते में रही, लेकिन अब उसने दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस दूल्हे को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई और बाद में उसका चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: 'छात्रों को बना रहे राजनीतिक हथियार', NEET विवाद पर शिक्षा मंत्री का राहुल गांधी पर तीखा हमला

जमानत के बाद सीधे मैरिज हॉल पहुंचा दूल्हा

दूल्हे के थाने पहुंचने की खबर मिलते ही दुल्हन पक्ष और बाराती भी असमंजस में पड़ गए। काफी देर तक शादी की रस्में रुकी रहीं। बाद में दोनों परिवारों के लोग भी थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसी बीच आरिफ ने जमानत की व्यवस्था की। जमानत मिलने के बाद वह सीधे मैरिज हॉल पहुंचा, जहां सभी की निगाहें उसी पर टिकी थीं। इसके बाद शादी की आगे की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर दोनों परिवारों के बीच चर्चा हुई।

दुल्हन की जिद के आगे बदला फैसला, देर शाम पढ़ा गया निकाह

पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन के पिता ने पहले शादी से इनकार कर दिया। उनका मानना था कि विवाद के बीच निकाह कराना उचित नहीं होगा। लेकिन जब यह बात दुल्हन तक पहुंची, तो उसने स्पष्ट कर दिया कि वह उसी दूल्हे से निकाह करेगी।

दूल्हा और दुल्हन दोनों की सहमति और जिद को देखते हुए परिवारों ने आखिरकार शादी कराने का फैसला लिया। देर शाम दोनों का निकाह संपन्न कराया गया। यह अनोखा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शिकायत के आधार पर जारी रहने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर भी संसद में पेपर लीक पर बहस क्यों नहीं? जानिए असली वजह

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Loksabha में जमकर हंगामा, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सरकार से भिड़े Akhilesh Yadav
सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर भी संसद में पेपर लीक पर बहस क्यों नहीं? जानिए असली वजह