Hashim Musa: गोली के घाव ठीक करने आतंकी हाशिम मूसा ने लिया आयुर्वेद का सहारा, लगाता था एक खास दवाई

Published : Oct 04, 2026, 04:40 PM IST
Hashim Musa

सार

लश्कर कमांडर हाशिम मूसा जंगल में गोली के घावों को भरने के लिए आयुर्वेद में बताई गई एक खास औषिध का इस्तेमाल करता था। बता दें कि मूसा को हाल ही में यूसमर्ग ऑपरेशन में सेना ने मार गिराया।

Pahalgam Terror Attack: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को सेना ने हाल ही में मार गिराया। मूसा 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक था और इस इलाके में LeT का मुख्य ऑपरेशनल कमांडर था। इस सप्ताह की शुरुआत में सेना ने बडगाम के यूसमर्ग में एक ऊंचे पहाड़ी इलाके में ऑपरेशन चलाया, जिसमें मूसा मारा गया। अब मूसा को लेकर एक चौंकानेवाली बात सामने आ रही है।

गोली के घाव ठीक करने लिया आयुर्वेद का सहारा

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के जंगलों में छिपने के दौरान गोली लगने से हुए घावों का इलाज करने के लिए हाशिम मूसा शुद्ध शहद का इस्तेमाल करता था।
  • PTI ने रविवार को अधिकारियों के हवाले से बताया कि सुरक्षा बलों की घेराबंदी के कारण मूसा को किसी मेडिकल सुविधा तक पहुंच नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में उसने कथित तौर पर अपने घावों पर शहद लगाया था।
  • अधिकारियों ने बताया कि सितंबर में यूसमर्ग में मूसा के मारे जाने के बाद यासिर के फोन से उसके घावों की तस्वीरें मिली थीं। तस्वीरों में उसके घावों पर शहद से इलाज किए जाने की बात सामने आई।
  • बताया जाता है कि ये तस्वीरें पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स को भेजी गई थीं। इसके बाद हैंडलर्स ने मूसा के ठीक होने में मदद के लिए शुद्ध शहद का इंतजाम करने का निर्देश दिया था।

किस ऑपरेशन में घायल हुआ था हाशिम मूसा?

  • अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान घायल हुआ था।
  • यह मुठभेड़ राजौरी के डोरीमल-गंभीर मोगला इलाके में हुई थी।
  • मुठभेड़ में घायल होने के बाद मूसा और उसका साथी यासिर पुंछ-राजौरी के जंगलों में छिपे हुए थे।
  • सुरक्षा बलों ने दोनों की तलाश के लिए लंबे समय तक अभियान चलाया।

45 दिनों से ज्यादा चला था सुरक्षा बलों का ऑपरेशन

  • अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन शेरूवाली 45 दिनों से अधिक समय तक चला। इस दौरान सुरक्षा बलों ने पुंछ-राजौरी के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में मूसा और यासिर की तलाश की।
  • बाद में सुरक्षा बलों ने बडगाम के यूसमर्ग इलाके में एक ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया। इसी अभियान के दौरान लश्कर कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को मार गिराया गया।
  • मूसा 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक था माना जाता है कि मूसा पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (SSG) का पूर्व कमांडो भी था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Flood: ‘हर साल बाढ़, मौत और पलायन...’ राहुल गांधी ने डबल इंजन सरकार से पूछा बड़ा सवाल
रूसी ड्रोन ने मचाई तबाही, भारतीय कंपनी के सुमी प्लांट की मुख्य इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त