LPG Shortage Protest: देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी का असर अब साफ दिखने लगा है। गुरुवार को संसद से लेकर सड़क तक सिलेंडर को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। देशभर के अलग-अलग शहरों में एलपीजी को लेकर भारी मारामारी देखने को मिली।
LPG गैस सिलेंडर की देश भर में कमी की खबरों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में चल रहे बजट सत्र के दौरान संसद परिसर में अन्य सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चाय-टोस्ट खाते राहुल गांधी।
210
संसद भवन में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद रहे। इस दौरान सांकेतिक रूप से चूल्हे में खाना बनाया गया। वहीं, सब ने डिस्पोजेबल कप में चाय पी।
310
बता दें कि मिडिल-ईस्ट में चल रहे ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते गैस सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका असर कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के रूप में सामने आ रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नागपुर में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाहर LPG सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत और महंगाई के खिलाफ चूल्हे पर खाना बनाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
510
देश भर में LPG गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच, गुरुवार को पटना में लोग गैस एजेंसी के बाहर अपने LPG सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी लाइन में इंतजार करते हुए।
610
घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अहमदाबाद में अपनी बारी का इंतजार करती महिला। बता दें कि एलपीजी को लेकर पूरे देश में हालात काफी गंभीर होते जा रहे हैं।
710
एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच गुरुवार को प्रयागराज में एक डिलीवरी बॉय ट्रक से LPG सिलेंडर उतारते हुए।
810
अमेरिका-ईरान लड़ाई के बाद दुनिया भर में एनर्जी सप्लाई में रुकावटों से जुड़े कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी के बीच, गुरुवार को कोलकाता में कोयले से चलने वाली भट्टी में खाना बनाता ढाबा संचालक।
910
गुरुवार को अहमदाबाद में गैस एजेंसी के बाहर LPG सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी लाइन में इंतजार करते हुए लोग।
1010
गुरुवार को भोपाल में खाली LPG सिलेंडर भरवाने के लिए लाइन में लग अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोग।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।