LPG Crisis : गैस सिलेंडर की टेंशन छोड़िए, आ गया शानदार चूल्हा...फटाफट बनेगा खाना

Published : Mar 12, 2026, 11:42 AM IST

LPG Shortage : कश्मीर से कन्याकुमारी तक घरेलु से लेकर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लेकिन अब मार्केट में एक ऐसा शानदार इलेक्ट्रिक चूल्हा आ गया है जिसमें आप फटाफट खाना बनेगा। 

PREV
15

अब LPG गैस सिलेंडर की टेंशन छोड़िए

अमेरिका-ईरान वार का असर अब भारत की रसोई तक पड़ गया है। पूरे देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। वहीं घरेलू सिलेंडर के लिए भी लोगों को एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ रहा है। माना तो यह जा रहा है कि आने वाले समय में गैस का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में होटल से लेकर घर तक लोग खाना बनाने के लिए नए-नए जुगाड़ अपना रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ वाला चूल्हा आ गया है, जिसमें एलपीजी के बिना फटाफट खाना बनेगा।

25

गैस चूल्हे की तरह झटपट बनेगा खाना

दरअसल, सोशल मीडिया पर इस चूल्हा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक इलेक्ट्रिक चूल्हा है, जो दिखने में एकदम गैस चूल्हे की तरह है। जिसमें आराम से और फटाफट खाना बनाया जा सकता है।

35

इस चूल्हे में अच्छे सेफ्टी फीचर भी

इस चूल्हे पर आप बिजली की मदद से झटपट खाना बना सकते हैं। बस आपको एक बार ऑन करना है। बताया जा रहा है कि इसमें इंडेक्शन चूल्हे से ज्यादा अच्छे सेफ्टी फीचर हैं, साथ ही पैसों की बचत भी करता है। यानि कम खर्चा और कम समय में आपका खाना तैयार हो सकता है।

45

जानिए इस इलेक्ट्रिक चूल्हे की कीमत

इस वायरल वीडियो में बताया जा रहगा है कि यह इलेक्ट्रिक चूल्हा आपको मर्केट में 1500 से 2000 रुपए की बीच मिल जाएगा। बता दें कि यह चूल्हा सिंगल और डबल दोनों बर्नर में जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें आप किसी भी बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानि किसी भी बर्तन में खाना पक जाएगा।

55

इलेक्ट्रिक चूल्हे की 5 साल की वारंटी

वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक चूल्हा की कंपनी 5 साल की वारंटी देती है, अगर इस दौरान कुछ भी बेकार होता है तो कंपनी पार्ट्स बदलकर देगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories