
Lovely Professional University: पंजाब की मशहूर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर एक छात्रा के साथ कथित गैंगरेप और आत्महत्या की झूठी खबरें वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। हालात इतने बिगड़ गए कि छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में भारी तोड़-फोड़ की, कुछ हिस्सों में आग लगा दी और जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
🚨 BREAKING: LPU ERUPTS AFTER SHOCKING RAPE ALLEGATION
A female student at Lovely Professional University, Jalandhar is allegedly reported to have been raped in Girls Hostel 3 by a electrician worker.
Students claim she was sent home after reporting the incident and was later… pic.twitter.com/XHRi8rYJhA— News Matrix (@NewsMatrixIND) September 27, 2026
घटना की शुरुआत तब हुई जब आधी रात के वक्त करीब 2,000 छात्र गर्ल्स हॉस्टल के पास जमा हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ मैसेज में दावा किया जा रहा था कि कैंपस के अंदर एक छात्रा के साथ बलात्कार हुआ है या उसने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि चार-पांच दिन पहले कैंपस के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के पास एक लड़की ने जरूर आत्महत्या की थी, लेकिन उस मौत या किसी भी रेप की घटना से जुड़ा कोई सबूत या शिकायत पुलिस के पास नहीं है। अफवाहों के चलते छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
#WATCH | Jalandhar, Punjab: Students hold protest at Lovely Professional University (LPU)
Naveen Singla, DIG Jalandhar Range, said, "Early this morning at 2 AM, a large number of LPU students blocked the National Highway here. Their primary demand was that three days ago a girl… pic.twitter.com/ZRBYOb9cCO— ANI (@ANI) September 27, 2026
अफ़वाहों की आग इतनी तेजी से फैली कि छात्रों ने यूनिवर्सिटी की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, गमले फेंके और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी के गेट से बाहर निकल आए और चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर बैठ गए, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को खाली कराया और ट्रैफिक को दोबारा सुचारू रूप से शुरू किया।
Protests broke out at #LovelyProfessionalUniversity in Punjab’s Phagwara late Saturday night after a social media message alleging that an outsider had raped a female student went viral. Parts of the campus and the university gate were allegedly vandalised. pic.twitter.com/9BIFbEAnFR
— Smriti Sharmaa (@SmritiSharma_) September 27, 2026
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस पूरे घटनाक्रम को संस्थान की छवि खराब करने की एक गहरी साजिश करार दिया है। LPU की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर चल रही रेप और हिंसा की सभी खबरें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। फिलहाल कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
कपूरथला के SSP गौरव तूरा के मुताबिक, पुलिस को रात करीब 1:45 बजे कैंपस में छात्रों के जमा होने और सड़क रोकने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन की वजह सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी बातें थीं, जिनमें एक छात्रा के साथ रेप और फिर उसकी मौत का दावा किया जा रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले कैंपस के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के पास एक महिला की आत्महत्या हुई थी, लेकिन उसे कथित रेप से जोड़ने वाली कोई शिकायत सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा कि वायरल दावों की जांच की जा रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।