लखनऊ: छुट्टी के लिए अधिकारी के सामने उतारने पड़े कपड़े! दिखाए ज़ख्म, फिर भी नहीं मिली लीव

Published : Mar 04, 2026, 10:23 AM IST
Lucknow Loco Pilot Forced to Show Surgery Wounds After Leave Denied Railway Union Demands Action

सार

Lucknow Loco Pilot News: लखनऊ में पाइल्स सर्जरी के बाद भी लोको पायलट को छुट्टी नहीं मिली। मजबूर होकर उसने अधिकारियों को अपने ऑपरेशन के घाव दिखाए। यूनियन के हस्तक्षेप के बाद मिली राहत। जानिए पूरा मामला और क्या बोले कर्मचारी संगठन।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रेलवे सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक लोको पायलट को अपनी बीमारी की वजह से छुट्टी चाहिए थी। डॉक्टर ने भी आराम की सलाह दी थी। लेकिन जब छुट्टी नहीं मिली, तो वह इतना परेशान हो गया कि उसने अधिकारियों के सामने अपने ऑपरेशन के घाव तक दिखा दिए। यह घटना अब रेलवे कर्मचारियों के बीच चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोको पायलट की 22 फरवरी को पाइल्स की सर्जरी हुई थी। ऑपरेशन के बाद वह 22 से 28 फरवरी तक छुट्टी पर रहे। लेकिन उनके जख्म पूरी तरह ठीक नहीं हुए थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद साफ कहा कि उन्हें और आराम की जरूरत है। नियम के अनुसार लोको पायलट ने हेल्थ यूनिट से छुट्टी बढ़ाने की मांग की। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट, लैब रिपोर्ट और ड्रेसिंग भी अधिकारियों को दिखाईं। इसके बावजूद उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें: ईराक के शख्स के हाथ लगा अमेरिका का खतरनाक ‘कामिकेज़’ ड्रोन, फिर जो हुआ… WATCH

मजबूरी में उठाया हैरान कर देने वाला कदम

जब बार-बार छुट्टी की मांग ठुकरा दी गई, तो लोको पायलट ने विरोध का अनोखा और चौंकाने वाला तरीका अपनाया। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपने कपड़े उतारकर ऑपरेशन के जख्म दिखा दिए, ताकि यह साबित हो सके कि वह सच में बीमार हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी रेलवे कर्मचारियों के बीच वायरल हो गया है।

यूनियन की एंट्री, फिर मिली छुट्टी

इस मामले में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन भी सक्रिय हो गई। संगठन के महासचिव के. सी. जेम्स ने न्यूज एजेंसी से कहा कि किसी कर्मचारी को छुट्टी के लिए इस हद तक जाना पड़े, यह बेहद शर्मनाक है। यूनियन का कहना है कि जब मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टर की सलाह मौजूद थी, तब भी छुट्टी रोकना गलत है। उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यूनियन के दखल के बाद आखिरकार लोको पायलट को छुट्टी दे दी गई।

रेलवे प्रशासन की चुप्पी

अब तक भारतीय रेल के लखनऊ मंडल के अधिकारियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन रेलवे कर्मचारियों में इस घटना को लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है। कई कर्मचारियों का कहना है कि अगर मेडिकल सलाह के बावजूद छुट्टी न मिले, तो यह कर्मचारियों के अधिकारों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: डांट से भड़का गुस्सा! सरगुजा में बेटे ने कुल्हाड़ी से ली पिता की जान, फिर आराम से खाई बिरयानी

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Middle East Crisis Flight Cance: 1,221 भारतीय, 388 विदेशी फ़्लाइट्स कैंसिल, 58 चलेंगी
Mossad Operation: खामेनेई को ट्रैक करने इजरायल के मोसाद ने क्या किया था? पढ़ें सनसनीखेज रिपोर्ट