Lucknow Murder : क्या है लखनऊ के बैंक मैनेजर पति-पत्नी का 1 करोड़ का कनेक्शन? जिसमें हुईं 3 मौतें

Published : Aug 20, 2026, 07:12 PM IST
Lucknow Murder

सार

Lucknow Crime News : लखनऊ में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक SBI बैंक में नौकरी करने वाले मानस बाजपेई नाम के जख्स ने अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया।

लखनऊ के गोमती नगर इलाके से गुरुवार को एक ऐसी शॉकिंग खबर सामने आई। जिसने पूरे देश का दिल दहला दिया। यहां मानस बाजपेई नाम के शख्स ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।, फिर घर जाकर अपनी बहन शीबा को मार डाला। इसके बाद आखिर में खुद ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंचे तो घर में खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं। साथ ही मौके से 3 हथियार भी मिले हैं। शुरुआती जांच में इस वारदात की वजह पति पत्नी की आपसी विवाद बताया जा रहा है।

हनुमान चलीसा सुनते सुनते बहन को मार डाला

दरअसल, यह वारदात गोमती नगर थाना क्षेत्र के विवेक खंड में एक ICICI बैंक के पास हुई। जहां पहले अपनी पत्नी को फोन करके बैंक से बाहर बुलाया और थोड़ी बातचीत के बाद गोली मार दी। इसके बाद वह भागता हुआ अपने उसरीया चौराहे के पास घर पहुंचा। यहां आकर उसने सबसे पहले टीवी ऑन की और हनुमान चालीसा लगा दिया। जिसकी आवास भी तेज कर दी ताकि वारदात की आवास बाहर नहीं जाए। मानस ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

पति-पत्नी दोनों बैंक में मैनेजर थे

बता दें कि पति पत्नी दोनों बैंक में अधिकारी की पोस्ट पर थे। पति मानस जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फील्ड ऑफिसर था। वहीं उसकी पत्नी दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। दोनों के बीच रिश्ते कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे थे। वह 2024 से दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। पिछले करीब एक साल से दिव्या ने पति से तलाक के लिए कोर्ट में मामला दाखिल कर रखा था।

लखनऊ मर्डर में क्या है 1 करोड़ का कनेक्शन

पुलिस की शुरूआती जांच में यह भी सामने आ रहा है कि दिव्या तलाक के बदले पति मानस से करीब एक करोड़ रुपए की डिमांड कर रही थी। लेकिन पति इतने पैसे दे नहीं पा रहा था। इसको लेकर वह लगातार उस पर दबाव बना रही थी। साथ ही आरोप है कि वो कहती थी कि जब तक पैसे नहीं मिलेंगे वह तलाक नहीं देगी। इसको लेकर मानस टेंशन में चल रहा था। इसी बात को लेकर वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में भी चल रहा था। जिसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि पुलिस अभी इस एंगल पर जांच कर रही है कि वास्तव में दोनों के बीच पैसे को लेकर क्या विवाद था? या फिर इस वारदात की कोई दूसरी वजह थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑटो से आया था, फिर...चश्मदीद ने बताया कैसे बैंक के बाहर हुई दिव्या मिश्रा की हत्या
Press Club Delhi में PM मोदी की आरती, गूंजे ‘जय जय मोदी, हर हर मोदी’ के नारे; वीडियो वायरल होते ही क्लब ने दी ये सफाई