बागेश्वर धाम में दुल्हन को तगड़ा दहेज, सोने के गहने-FD और सोपा-बेड तक, लंबी है लिस्ट

Published : Feb 15, 2026, 02:38 PM IST

Bageshwar Dham Samuhik Vivah : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाशिवरात्रि के मौके पर 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह करा रहे हैं। इस बार दहेज में सोने चांदी के गहने से लेकर एफडी तक शामिल है।

PREV
15

दुल्हन को एक पिता से ज्यादा दहेज दे रहे धीरेंद्र शास्त्री

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर सामूहिक विवाह समारोह हो रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 305 जोड़ों की शादी करा रहे हैं। समारोह में 9 देशों के राजदूत, कई मंत्री विधायक और देश के बड़े साधु संत शामिल हो रहे हैं। इस कन्या विवाह में बाबा बागेश्वर दुल्हन को एक पिता की तरह देहज भी दे रहे हैं।

25

दहेज के रूप में संपूर्ण गृहस्थी का सामान

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दुल्हन को दहेज के रूप में संपूर्ण गृहस्थी का सामान दे रहे हैं। जिसमें डबल बेड, गद्दे-तकिए, सोफा सेट, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, डाइनिंग टेबल, मिक्सर, गैस चूल्हा, और कपड़े जैसे कई सामान शामिल हैं।

35

धीरेंद्र शास्त्री दुल्हन को दे रहे सोने चांदी के गहने

धीरेंद्र शास्त्री दुल्हन को दहेज में गृहस्थी के सामान के अलावा सोना-चांदी के गहने, जैसे मंगलसूत्र, सोने की नथ, कुंडल, पायल और बिछिया भी दे रहे हैं। कुल मिलाकर एक दुल्हन को श्रृंगार और ढाई लाख रुपए का घर-गृहस्थी का सामान दिया जा रहा है।

45

बागेश्वर धाम दहेज में करा रहा एफडी

इतना ही नहीं दूल्हा दुल्हन के फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए हर जोड़े के नाम 30000, रुपए की एफडी भी बनाकर दे रहे हैं। इस तरह बागेश्वर धाम 300 जोड़े के हिसाब से करीब 90 लाख रुपए की एफडी बनवा रहा है।

55

इस बार दहेज में बाइक और चक्की नहीं

बता दें कि बागेश्वर धाम की तरफ से इस बार दूल्हा दुल्हन को तोहफे के रूप में बाइक और होम आटा-चक्की नहीं दी जा रही है। क्योंकि ऐसा करने से बागेश्वर धाम का कहना है कि इन दो उपहार से नए परिवार का खर्च बढ़ रहा था। इसलिए इस बार इन चीजों को नहीं देकर दूसरे आइटम बढ़ाए गए हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories