MP News: दमोह के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, सीएम मोहन यादव ने की कई बड़ी घोषणाएं

Published : Mar 12, 2026, 09:45 AM IST
mohan yadav damoh hata mahila sashaktikaran

सार

दमोह जिले के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ₹405.58 करोड़ के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने हटा का नाम बदलकर शिवकाशी करने की घोषणा की और शिक्षा, सड़क, नगर विकास व औद्योगिक विस्तार से जुड़ी कई योजनाओं की सौगात दी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के हटा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए ₹405.58 करोड़ से अधिक लागत के 13 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं के लाभ भी वितरित किए। साथ ही हटा की उन 8 बेटियों को मंच से प्रमाण पत्र प्रदान किए, जिन्होंने एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों और महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

'अपना मध्यप्रदेश ही है, जहां नारी सदैव पूजनीय हैं'- CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जहां बेटियों को जन्म से लेकर जीवनभर सम्मान और पूजा का स्थान मिलता है, वह अपना मध्यप्रदेश है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव पूजनीय माना गया है और हम अपने देश को भी जननी मानकर भारत माता की जय कहते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं के जीवन में हर कदम पर उनकी सहेली बनकर साथ खड़ी हैं, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।

विरासत से विकास के मंत्र पर काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विरासत से विकास के मूल मंत्र को अपनाते हुए प्रदेश में लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बुंदेलखंड क्षेत्र के वैश्विक पर्यटन स्थल खजुराहो में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें 27,500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

हटा का नाम बदलकर ‘शिवकाशी’ करने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हटा के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हटा का नाम बदलकर ‘शिवकाशी’ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हटा श्री श्री 1008 देवश्री गौरीशंकर की नगरी है, इसलिए अब इस क्षेत्र को शिवकाशी के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वागत किया।

हटा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने हटा क्षेत्र के विकास के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि यहां नया आईटीआई भवन बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। इसके अलावा हटा में सर्वसुविधायुक्त नया नगर पालिका भवन और भव्य गीता भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

शिक्षा और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और पशुपालन क्षेत्र में काम का दायरा काफी बड़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए हटा के महाविद्यालय में अब कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़े विषय भी पढ़ाए जाएंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं को कृषि आधारित शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

सड़क, स्कूल और कॉलेज विकास से जुड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र में कई बुनियादी विकास कार्यों की भी घोषणा की। इनमें शामिल हैं:

  • विनती-मड़ियादौ-चौरईया मार्ग का चौड़ीकरण
  • हटा के पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इंडोर ऑडिटोरियम का निर्माण
  • पटेरा में नया महाविद्यालय खोला जाएगा
  • मड़ियादो और देवरी फतेहपुर में नए हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बनाए जाएंगे

तेंदूखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने नगर परिषद तेंदूखेड़ा के लिए भी कई विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें शामिल हैं:

  • तारादेही तिराहे से चौरई तक मार्ग का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण
  • वार्ड क्रमांक 3 में सीसी रोड का निर्माण
  • गहरा से चौपरा-सिमरी तक सड़क का चौड़ीकरण

दमोह जिले में बढ़ेगी औद्योगिक गतिविधियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह जिले में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LPG Crisis: 'घबराने की जरूरत नहीं' देश में LPG संकट के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
India LPG Crisis: लंबी लाइनें, महंगे सिलेंडर और बंद किचन-क्या देश में लॉकडाउन जैसे हालात बन रहे?