
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि आज पार्टी कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जांच कमेटी ने रद्द कर दिया है। बता दें कि भाजपा ने उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने शपथ पत्र में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी छिपाई है। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त करने का फैसला सुनाया।
बीजेपी की तरफ से वकील संकेत गुप्ता ने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइऩ के मुताबिक, कोई भी प्रत्याशी अपने चुनावी नामंकन में अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी नहीं छिपा सकता है। सभी जानकारी देना अनिवार्य है। अगर ऐसा कोई करता है तो उसका नामंकन रद्द किया जाएगा। इन्हीं तर्क को रखते ही भाजपा ने नामांकन रद्द करने की मांग की। बताया जाता है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने बीजेपी की आपत्ति पर मीनाक्षी नटराजन को अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे तक का समय दिया था। लेकिन मीनाक्षी जो पक्ष रखा उससे अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए और यह फैसला सुना दिया।
रिटर्निंग ऑफिसर ने जैसे ही मीनाक्षा नटराजन का नामंकन रद्द किया तो कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा परिसर में जमकर हंगामा किया। साथ ही इस दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के नेताओं में बहस भी हुई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा की आपत्ति को निराधार बताते हुए कहा था कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, बल्कि केवल कोर्ट का नोटिस मिला है।
बता दें कि मीनाक्षी नटराजन का जन्म उज्जैन जिले के नगदा बिड़लाग्राम में हुआ है । उन्होंने जैव रसायन में स्नातक किया एवं कानून में स्नातक की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। NSUI में शामिल होने के पश्चात उन्होंने राजनीति में भाग लेना प्रारम्भ किया। वह 1999 से 2002 तक नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया, अध्यक्ष रहीं है। साथ ही 2002-2005 तक मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस में अध्यक्ष पद संभाल चुकी हैं। उन्होंने मंदसौर सीट से 2009 में पहली बार में ही लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।