Holi 2026: भोपाल मुख्यमंत्री निवास में होली मिलन समारोह, CM मोहन यादव ने दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

Published : Mar 04, 2026, 08:26 PM IST
mohan yadav celebration Holi Milan Samaroh

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। रंग-गुलाल, पुष्प वर्षा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक व्यंजनों के साथ समारोह उत्साह और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।

भोपाल। डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व हर घर में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग लेकर आए। मुख्यमंत्री ने कामना की कि समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता का रंग हमेशा गहरा बना रहे। उन्होंने सभी नागरिकों से आत्मीयता और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

जनप्रतिनिधियों और संतों से मिला आशीर्वाद | Holi Milan Samaroh Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे नागरिकों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों का अभिवादन किया। समारोह में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, वरिष्ठ सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, श्री मनु श्रीवास्तव, शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह तथा खाटू श्याम मंदिर भोपाल के प्रमुख प्रचारक पूज्य अनिल आनंद महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को होली की मंगलकामनाएं दीं।

रंग-गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस भव्य होली मिलन समारोह में उड़ते रंग-गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। ब्रज और बरसाने की परंपरा पर आधारित होली गीतों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरा। मंच पर कलाकारों ने “रंग बरसे”, “होली के दिन दिल खिल जाते हैं”, “होली खेलें रघुवीरा”, और “आज ब्रज में होली रे रसिया” जैसे लोकप्रिय होली गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण आनंद और उमंग से भर गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों को गुलाल लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सुर में सुर मिलाकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

परंपरागत व्यंजनों के साथ होली का उत्सव

होली मिलन समारोह में अतिथियों के लिए पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी को गुजिया, बालूशाही, ठंडाई सहित अन्य पारंपरिक पकवान परोसे गए। समारोह में सभी ने शालीनता और भाईचारे के साथ होली के पर्व का आनंद लिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने समंदर में डुबोया, 80 सैनिकों की मौत; Watch Video
Viral Wedding Video: विदेशी दुल्हन ने किया राजस्थानी डांस, हक्का बक्का रह गया दूल्हा