
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पत्नी की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि वह बीवी की लाश को बेड पर रखकर दो दिन तक सोया भी। इतना ही नहीं साथ में दो छोटे-छोटे बच्चों को भी सुलाया। जब इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, यह शाकिंग घटना खरगोन जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में घटी। जहां 38 वर्षीय जगदीश डाबर ने तीन दिन पहले अपनी 25 वर्षीय दूसरी पत्नी रीमाबाई को मार डाला। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी जरा जरा सी बात पर पत्नी के साथ विवाद करता था। इतना ही नहीं आए दिन मारपीट तक करता था।
बता दें कि पुलिस के सामने आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि घटना वाली रात जगदीश और रीमाबाई के खाने को लेकर कथित तौर पर विवाद हुआ था। लेकिन इस छोटी से झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी तब तक डंडा मारता रहा तब तक महिला ने दम नहीं तोड़ दिया। सिर में गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने के कारण मृतका की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब आरोपी के पिता ने पुलिस को सूचना दी।
आरोपी के बार में खुलासा हुआ है कि जगदीश ने पहले अपनी पहली पत्नी और चार बच्चों को छोड़कर अपनी साली रीमाबाई से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि दूसरी शादी के बाद उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जिस वक्त आरोपी ने हत्या की उस दौरान उसके दोनों बच्चे वहीं पर मौजूद थे। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी गहलोत सेमलिया ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।