MP News : होली की खुशियां मातम में बदलीं, रंग लगाने गए 2 जिगरी दोस्तों की मौत

Published : Mar 03, 2026, 09:16 PM IST
mp crime news

सार

Sad news during Holi celebrations : मध्य प्रदेश के दमोह में होली खेलने जा रहे 2 दोस्तों की में मौत हो गई। इस दुखद घटना से जश्न भरे माहौल में पूरे गांव में मातम पसर गया है।

खुशियों और मस्ती का फेस्टिवल होली शुरू हो चुका है। जहां लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदार-परिवार के साथ इस रंगोउत्सव का जश्न मना रहे हैं। लेकिन सोचिए इसी खुशी के बीच किसी की जान चली जाए तो परिवार पर क्या बीतेगी। मध्य प्रदेश के दमोह जिलेसे ऐस दुखद खबर सामने आई है। जहां होली खेलने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई।

दोनों दोस्त होली खेलने के लिए निकले थे

दरअसल, यह घटना जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार दोपहर दो 18 वर्षीय दोस्त प्रिंस रैकवार और मयंक दुबे बाइक से होली खेलने के लिए निकले थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं जिस जगह उनकी टक्कर वो खून से लाल हो चुकी थी।

होली की खुशियां मातम में बदलीं

बता दें कि हादसे की खबर जैसे ही परिवार और गांव में पता चली तो मातम पसर गया। माता-पिता बुरी तरह चीखते हुए मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव सीने से लगाकर चीखते-चिल्लाते रहे। होली के दिन इस दुखद घटना ने पूरे गांव में सन्नाटा पसार दिया है। उनके त्यौहार की खुशियां गम में बदल गईं।

क्या शराब के नशे में था आरोपी?

घटना की खबर चलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों लड़कों के शव उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। वहीं आज्ञात वाहन के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आरोपी शराब के नशे में हो और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण टक्कर मार दी होगी। हालांकि आरोपी को अरेस्ट करने के बाद ही कुछ क्लियर होगा।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ईरान-इजराइल जंग की सबसे डरावनी तस्वीर, रुला देंगी युद्ध की ये 7 PHOTOS
Israel vs Iran: किसमें कितना दम, जानें दोनों की मिलिट्री पावर