
Maharashtra Baby Trafficking: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक ऐसा चौंकाने मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए। यहां एक कलयुगी माता-पिता ने पैसों की लालच में अपने महज़ एक महीने के मासूम बच्चे को महज 1.20 लाख रुपये में बेच डाला। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि उस लाचार बच्चे को बेचने के बाद माता-पिता ने जो किया, वह समाज के माथे पर एक बड़ा कलंक है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उन्होंने उस पैसे से ऐशो-आराम के लिए दो महंगे स्मार्टफोन और सोने की चेन खरीद ली थी।
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | Police Inspector Vivek Sonawane says, "On September 9, 2026, a woman named Vandana approached us regarding an assault case. It was revealed that she had given birth to a child and handed the baby over to someone else. When she… pic.twitter.com/wSWcZFTnI7
— ANI (@ANI) September 30, 2026
यह दिल दहला देने वाली घटना छत्रपति संभाजीनगर के मुकुंदवाड़ी इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता ने लालच में आकर अपने कलेजे के टुकड़े को सीमा रेशवाल नाम की एक महिला बिचौलिये को सौंप दिया था। पहले सौदे के रूप में उन्हें 1.20 लाख रुपये मिले, जिससे उन्होंने तुरंत मोबाइल और सोने के गहने खरीद लिए। लेकिन यह सिर्फ शुरुआत थी, क्योंकि इसके बाद शुरू हुआ अंतर-राज्यीय शिशु तस्करी का एक ऐसा काला जाल, जिसमें एक के बाद एक कई लोग शामिल होते चले गए।
पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वह मासूम बच्चा हैदराबाद पहुँचने से पहले कुल चार बार अलग-अलग लोगों के हाथों बेचा गया। सीमा रेशवाल ने बच्चे को पडेगांव की रहने वाली संगीता अव्हाड को 2.70 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद अव्हाड उसे नांदेड़ ले गई और एक फर्जी डॉक्टर सुरेश गुंटुका को 3.50 लाख रुपये में सौंप दिया। अंत में, गुंटुका ने उस बच्चे को हैदराबाद में रहने वाली अपनी रिश्तेदार उमा खटकम को भी 3.50 लाख रुपये में ही बेच दिया। इस तरह मासूम की कीमत हर बार बढ़ती गई।
इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बच्चे के माता-पिता समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हैदराबाद से मासूम को सुरक्षित बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस शर्मनाक घटना ने एक बार फिर समाज और इंसानियत के सामने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कैसे कोई माता-पिता अपनी ही औलाद का सौदा चंद महंगे गैजेट्स के लिए कर सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।