महाराष्ट्र में एक चूक और परिवार के 4 लोगों की मौत, संभलकर...हर कोई करता है ये गलती

Published : Jul 08, 2026, 05:39 PM IST
Satara Electrocution Tragedy

सार

Maharashtra Accident News : महाराष्ट्र के सतारा से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां चार लोगों का एक परिवार पलभर में उजड़ गया। पति की जान संकट में आई तो पत्नी और बच्चे उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन पास जाते ही उनकी भी मौत हो गई।

Satara Electrocution Tragedy : महाराष्ट्र के सतारा में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में हुआ। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक खामगांव के साखरवाड़ी के रहने वाले थे।

पति को तड़पता देख सब उसे बचाने दौड़े

मरने वालों की पहचान पिसुराद्या किसान शिंदे, गंगू सतीश शिंदे, सचिन सतीश शिंदे और आरती सतीश शिंदे के तौर पर हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सतीश शिंदे घर में बल्ब बदल रहे थे, तभी उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। उन्हें तड़पता देख पत्नी और दो बच्चे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में चारों की जान चली गई।

एक गलती ने ले ली चार जिंदगियां

बता दें कि बिजली का करंट इतना खतरनाक होता है कि इससे कोई नहीं बच पाता है। सबको पता होता है कि करंट लगने वाले व्यक्ति को छुआ भी तो वह बचेगा नहीं। लेकिन फिर यह गलती हर कोई करता है। बल्कि,  पीड़ित व्यक्ति के टच करने की बजाए पावर का मैन स्विच ऑफ करना चाहिए। जिससे आपकी और उस व्यक्ति की भी जान बच जाएगी। यदि यह संभव न हो, तो सूखी लकड़ी, प्लास्टिक या सूखे कपड़े जैसी गैर-चालक चीजों का उपयोग करके पीड़ित को तार या अन्य चीज से अलग करें। ध्यान रखें, पीड़ित को सीधे न छुएं और हो सके तो बिजली विभाग या पुलिस को कॉल करें।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Rohini Building Collapse: रोहिणी में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, मलबे में कितने लोग फंसे?
Punjab Weekly Lottery Result Today, 8 July 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹15 लाख का फर्स्ट प्राइज विनर? यहां देखें लिस्ट