
महाराष्ट्र में बारिश कुदरत का कहर बनकर बरस रही है। कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। ट्रेन से लेकर बस और फ्लाइट तक रद्द हो गई हैं। वहीं एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ने वाले सड़क भी टूट चुकी है। इतना ही नहीं कई इलाको में बादल फटने से मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया है। सड़कों पर खड़ी कई गाड़ियां मलबे और पेड़ गिरने से दब गईं। इसी बीच बारिश आज नासिक और त्र्यंबकेश्वर में तबाही मचा रही है।
आज मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल नासिक और त्र्यंबकेश्वर है। जहां इस कदर बादल फटें है कि चारों तरफ जलप्रलय नजर आ रहा है। बारिश के चलते त्र्यंबकेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे। वहीं नासिक में तो कई छोटे मोटे मंदिर पानी में डूब चुके हैं।
Torrential rainfall in Maharashtra's Nashik, the water level of the Godavari River has risen significantly, prompting authorities to deploy security personnel at the Trimbakeshwar Jyotirlinga temple to ensure the safety of devotees & visitors.
Don't really understand WHY do…— Şนຖitควค໓hคง (@sunmor2901) July 7, 2026
मुंबई में पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक मायानगरी में 15 इंच (380 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है।
#WATCH | Maharashtra | Waterlogging reported in Nashik due to heavy rainfall.
Visuals from Shri Trimbakeshwar Temple pic.twitter.com/kulz8oP5Bl— ANI (@ANI) July 7, 2026
महाराष्ट्र में भीषण बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को तुरंत नुकसान का सर्वे करने का आदेश दिया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए।
#Mumbai has experienced one of the most wildest active monsoon phase of recent times🌧
Rainfall exceeding 1000mm+ in matter of 5-8 days all across Mumbai and adjoining region.
Such rainfall for Mumbai is usual but the daily quantum rocked this time.
(1/2) https://t.co/B6K1UOBGHo pic.twitter.com/i6BASku7bQ— Viraj Kotian(MeteoClima🌏🌦🌩) (@kotian_viraj) July 7, 2026
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में अलग-अलग जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है।
https://x.com/i/status/2074379810835771711
#Maharashtra Rain Havoc: Lonavala records a massive 670mm (67cm) of rainfall in just 24 hours! Intense downpours in Bhira & Tamhini too. Floodwaters are rushing into the Krishna River via Bhima River, driving a massive inflow of 80,000 cusecs into the Almatti Project. 🌧️🌊 pic.twitter.com/iGeFkah9yd
— Gummalla Lakshmana (@GUMMALLALAKSHM3) July 7, 2026
पुणे और और लोनावाला में भूस्खलन के बाद यातायात प्रभावित हुआ है। इस रूट पर चलने वाले कई ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं। तो सड़क पर वाहनों का जाम लग रहा है। लोग रोड़ खराब होने के कारण घंटों से खड़े हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।