Maharashtra MLC Elections: कौन हैं ये 3 कैंडिडेट, BJP ने महाराष्ट्र विधान परिषद में बनाया उम्मीदवार

Published : Oct 04, 2026, 02:50 PM IST
Maharashtra MLC Elections BJP Declares Three Candidates For Five Seats

सार

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी ने ग्रेजुएट और टीचर कोटे की 5 में से 3 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी।

मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ग्रेजुएट और टीचर कोटे की 5 में से 3 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इन सभी 5 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। बीजेपी ने पुणे डिवीजन ग्रेजुएट सीट से स्मिता जाधव को टिकट दिया है। वहीं, नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट सीट से सुधाकर कोहले और पुणे डिवीजन टीचर सीट से कौस्तुभ गावड़े को मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र में इन सीटों पर होना हैं चुनाव

  • आपको बता दें कि विधान परिषद की इन 5 सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें औरंगाबाद (संभाजी नगर), पुणे और नागपुर डिवीजन की तीन ग्रेजुएट सीटें शामिल हैं। इसके अलावा अमरावती और पुणे डिवीजन की दो टीचर सीटें भी हैं।
  • कांग्रेस पार्टी पहले ही 5 में से 3 सीटों पर अपने पत्ते खोल चुकी है। पार्टी ने नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट सीट से अभिजीत वंजारी और पुणे डिवीजन टीचर सीट से जयंत दिनकर असगांवकर पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं, अमरावती डिवीजन टीचर सीट से अदिति पोहरे को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

जानिए विधान परिषद चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, 29 सितंबर को ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया था। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। सभी 5 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।
  • ये चुनाव चुनाव आयोग के महाराष्ट्र विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम के तहत हो रहे हैं। चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक खत्म कर ली जाएगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vietnam Accident: जितिया के दिन पहुंचा इकलौते बेटे का शव, दर्दनाक है वियतनाम में टीचर की मौत की कहानी
Saran में MP Pappu Yadav ने DM के साथ Flood प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान सरकार पर किया हमला