Bhiwandi Fire Broke Out in Dyeing Company : महाराष्ट्र के भिवंडी के निलेश डाइंग कंपनी में लगी भीषण आग की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह दिल दहला देने वाली हैं। 3 मजिंला बिल्डिंग की खिड़कियों से जब तेज लपटें और धुआं निकला तो कई किलोमीटर दूर के लोग डर गए
महाराष्ट्र के भिवंडी के खोक्खा कंपाउंड स्थित निलेश डाइंग कंपनी में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब, भीषण आग लग गई। मिनटों में ही आग ने इतना भयानक रूप धारण किया कि तीन मंजिल बिल्डिंग पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई। चांरों तरफ सिर्फ धुआं और लपटें दिखाई दे रही थीं।
24
दिल दहला देनी वाली हैं आग की तस्वीरें
दरअसल, यह आग गुरुवार देर रात लगी थी। लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वह दिल दहला देने वाली हैं। जिनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त यह मंजर कितना भयानक होगा।
34
डाइंग कंपनी पूरी तरह जल कर खाक
आग की खबर लगते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। लेकिन इसके बाद भी डाइंग कंपनी पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी। आग के विकराल रूप की जो तस्वीरें दिखाई दीं उसके बाद तो आस-पास रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को 5 घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल स्थानीय पुलिस आग लगने के कारणों की जांच और इससे होने वाले नुकसान का आंकलन की जांच में जुटी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।