
Pune Students Drowned: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को दर्दनाक हादसा हो गया। पुणे के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी से टूर पर दिवेआगर पहुंचे 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसा दिवेआगर के दिघी सागरी इलाके में हुआ, जहां कुछ छात्र समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
पुलिस के मुताबिक, विनर्स एकेडमी का कुल 48 सदस्यीय दल दिवेआगर आया था। इसमें 25 छात्र, 17 छात्राएं और 6 शिक्षक शामिल थे। समुद्र किनारे पहुंचने के बाद कुछ छात्र पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान आठ छात्र डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों, पुलिस और बचाव दल ने समुद्र में तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से समुद्र में डूबे सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी छात्र 16 वर्ष के और पुणे के आलंदी के रहने वाले थे। शवों को पानी से बाहर निकालने के बाद आगे की चिकित्सकीय और कानूनी प्रक्रिया के लिए बोर्ली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
What Tragedy... Heartbreaking... God... Eight Students, all from Class X and XI died at Maharashtra's Diveagar beach! They'd gone for picnic, went for a swim and misjudged the depth... Hey bhagwan... Thinking about their Parents and families 💔😢😢 pic.twitter.com/U3kzlFuEMp
— Mihir Jha (@MihirkJha) October 1, 2026
हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान तन्मय दत्तात्रय वाहिले, सुमित भरत अहिरे, प्रणव रामदास बानसोडे, कैवल्य सतीश वासंकर, राजवीर युवराज वाहिले, यश किरण वानखेड़े, सोहम तुकाराम भंडवलकर और कौस्तुभ संदीप दौंड के रूप में हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय वॉटर स्पोर्ट्स संचालक भाऊ मारुति सालुंखे और उनकी टीम ने भी छात्रों की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू किया। दिघी सागरी बोर्ली पंचतन पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष आवटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव अभियान में मदद की। सभी शव बरामद होने के बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने मामले
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।