Andhra Pradesh Blast : कई फीट दूर जा गिरीं 18 लाशें, दिल दहला देंगे धमाके के वीडियो-फोटोज

Published : Feb 28, 2026, 05:17 PM ISTUpdated : Feb 28, 2026, 05:32 PM IST
Major accident in Andhra Pradesh many people died and injured after blast in fire cracker manufacturing

सार

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी पहुंच गए हैं।

आंध्र प्रदेश से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक धमाका हो गया। इस दौरान करीब 18 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा इतना दर्दनाक बताया जा रहा कि मरने वालों के शव के कई टुकड़े हो गए। वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है।

काकीनाडा जिले के समरलाकोटा मंडल में हुआ हादसा

दरअसल, यह भीषण हादसा काकीनाडा जिले के समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम गांव में हुआ। जहां पटाखा निर्माण इकाई में अचनाक से बड़ा विस्फोट हो गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। चीख-पुकार मची हुई है। आलम यह था कि हादसे के वक्त लोग इधर उधर भागते नजर आए। बता दें कि धमाका इतना जबरदस्त था कि लाशें कई फीट दूर धान के खेतों में जा गिरीं। खेत के बीच जो मंजर देखा वह बेहद डरावना था। 

आंध्र प्रदेश के सीएम और गृह मंत्री ने जताया दुख

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे की सूचना आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने सबसे पहले दी। उन्होंने इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है। हादसे के बाद घटना स्थल पर जिले के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री धमाके का वीडियो

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

West Bengal Voter List Shock: ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर वोटरों की भयंकर छंटनी
महाराष्ट्र की चिंगारी की ये तस्वीरें दिल दहला देंगी, कैसे मिनटों में पूरी कंपनी जलकर खाक...