
गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण होता है और आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 25 गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। कई जनपदों से भी दमकल की टीमें बुलाई गई हैं। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।