चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लेकिन इससे ठीक पहले, आचार संहिता लागू होने से कुछ ही मिनट पहले, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की कुछ घोषणाओं ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
कोलकाता: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ ही मिनट पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई घोषणाएं कर दीं, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
25
बंपर घोषणा
चुनाव आयोग ने रविवार शाम 4 बजे पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इससे कुछ ही मिनट पहले, 'दीदी' ने एक्स पर पुजारियों और अज़ान देने वालों का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ता देने का भी ऐलान किया। बीजेपी ने इसे चुनावी हथकंडा बताया है।
35
आयोग की सफाई
इस विवाद पर चुनाव आयोग ने सफाई दी है। आयोग ने कहा, 'अगर कोई घोषणा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद की जाती है, तो यह नियमों का उल्लंघन है। लेकिन अगर राज्य सरकार इससे पहले घोषणा करती है, तो यह नियमों का उल्लंघन नहीं है।'
45
कहां कब चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को और पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। इन 5 राज्यों के कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें 17.4 करोड़ लोग वोट डालने के योग्य हैं।
55
कर्नाटक की दो सीटों पर उपचुनाव
शमनूर शिवशंकरप्पा और एच.वाई. मेटी के निधन के बाद खाली हुई दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। दोनों सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।