Mamata Banerjee: गाड़ी रोककर लगे 'चोर-चोर' के नारे, 'मां-माटी-मानुष' की जगह सुनने पड़े 'गो-बैक' के बोल

Published : May 04, 2026, 05:42 PM IST
Mamata Banerjee

सार

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में TMC की हार के संकेत मिलते ही, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी समर्थकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। भवानीपुर में जब ममता काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, तो उनकी गाड़ी को घेरकर 'चोर-चोर' के नारे लगाए गए।

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों (West Bengal Election Result 2026) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के संकेत मिलते ही बीजेपी समर्थकों का गुस्सा पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर फूट पड़ा। ममता की गाड़ी को घेरकर 'चोर-चोर' के नारे लगाए गए। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है। ममता बनर्जी, जो भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC की उम्मीदवार भी हैं, सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर पहुंची थीं। वहां पहले से ही बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी।

ममता की गाड़ी के सामने लगे 'चोर-चोर' के नारे!

जैसे ही ममता की गाड़ी सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल पहुंची, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'चोर-चोर' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे वहां भारी हंगामा खड़ा हो गया।जानकारी के मुताबिक, काउंटिंग सेंटर से कुछ दूर एक पेट्रोल पंप पर TMC के समर्थक भी इकट्ठा थे। TMC के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी भी वहीं मौजूद थे। बाद में पुलिस ने TMC कार्यकर्ताओं को वहां से हटने के लिए कहा।

 

 

इसके कुछ देर बाद, एजेसी बोस रोड की तरफ से आ रहे बीजेपी समर्थकों की पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता TMC के जमावड़े के काफी करीब पहुंच गए। वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं पर TMC के लिए रखी गई कुर्सियां तोड़ने का भी आरोप लगा।

'मां-माटी-मानुष' की जगह 'गो-बैक' के नारे

इसी गहमागहमी के बीच ममता की गाड़ी ने काउंटिंग सेंटर में एंट्री ली और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। हालात को देखते हुए काउंटिंग सेंटर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई और केंद्रीय बलों के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई। इस सब के बीच, बीजेपी समर्थक लगातार ममता बनर्जी के खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाते रहे। इतना ही नहीं, कभी जिस जननेत्री के लिए 'मां-माटी-मानुष' के नारे लगते थे, आज उनके लिए 'गो-बैक' के नारे लग रहे थे। हालांकि, बाद में पुलिस और केंद्रीय बलों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को काबू में किया और उन्हें वहां से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली में बंगाल का जश्नः Parvesh Verma ने अपने हाथों से बनाई जलेबी, कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
'टाटा-गुड बाय', प. बंगाल में सच हो गई Amit Shah की सबसे बड़ी भविष्यवाणी